कौन हैं कोमल रानी स्वर्णकार? जिनके गोविंदा संग अफेयर के फैले हैं रूमर्स!

काफी समय से गोविंदा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। एक्टर की पत्नी सुनीता आहूजा कई बार उन पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगा चुकी हैं। हाल गोविंदा को अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल स्वर्णाकर संग एयरपोर्ट पर भी स्पॉट किया गया था। हालांकि, गोविंदा या कोमल में से किसी ने भी इस बात को ऑफिशियल कंफर्म नहीं किया है कि वे रोमांटिक रिश्ते में हैं, जहां उनके डेटिंग की खबरें अभी भी सिर्फ अटकलें ही हैं, ऐसे में आइए जानते हैं कि गोविंदा की रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल कौन हैं और क्या करती हैं?

 

 

कौन हैं गोविंदा की रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार?

 

कोमल रानी स्वर्णकार एक उभरती हुई एक्ट्रेस हैं जो अभी बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने की तैयारी कर रही हैं। गोविंदा के अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘रूपा’ से जुड़ने के बाद ही वे सुर्खियों में आईं। कोमल हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में नई हैं। बताया जाता है कि वे उत्तर प्रदेश से हैं, वहीं पब्लिक सोर्स में उनकी पर्सनल लाइफ, पढ़ाई और फैमिली बैकग्राउंड के बारे में ज्यादा जानकारी अवेलेबल नहीं है. अभी उनकी उम्र के बारे में भी कोई जानकारी नहीं है।

 

चार साल से रिलेशनशिप में हैं गोविंदा

 

बता दें कि हाल ही में गोविंदा और कोमल को पब्लिकली मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट किया गया था। उनके एक साथ  दिखने की क्लिप सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गई थी जिसके बाद रूमर्स फैल गए कि गोविंदा और कोमल रिलेशनशिप में हैं. वैसे कई रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि ये जोड़ी चार साल से एक दूसरे को डेट कर रही है।

 

रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल संग कई फिल्में कर रहे गोविंदा

 

कोमल बॉलीवुड के हीरो नंबर 1 यानी गोविंदा के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं. वे एक्टर की फिल्म ‘रूपा’ में नजर आएंगीं, इस फिल्म से गोविंदा बड़े पर्दे पर कमबैक कर रहे हैं. कुछ टाइम पहले गोविंदा ने एक इवेंट में अपनी इस फिल्म की अनाउंसमेंट करते हुए कोमल को मीडिया से इंट्रोड्यूस भी कराया था. इस दौरान एक्टर ने कोमल संग कई हिट फिल्में देने की ख्वाहिश भी जताई थी। वहीं कई मीडिया रिपोर्ट्स में कोमल का नाम गोविंदा के एक और आने वाले प्रोजेक्ट ‘दुनियादारी’ से भी जोड़ा जा रहा है यानी कोमल और गोविंदा साथ में कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं।

 

गोविंदा के कोमल संग स्पॉट होने पर पत्नी सुनीता क्या बोलीं?

 

इधर हाल ही में, सुनीता आहूजा ने भी गोविंदा और कोमल को लेकर चल रही अटकलों पर रिएक्शन दिया था। जब उनसे एक्टर के कोमल के साथ दिखने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने एक्टर पर तंज कसा था और कहा था कि कुछ करते तो स्टैंडर्ड का करते, घटिया स्टैंडर्ड का कर रहा है. उसकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है। पहले जो किया वो स्टैंडर्ड का तो था. मुझे इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है।
 

 सुनीता ने ‘कोमल’ के बारे में की थी बात

 

समालिनी को दिए एक पुराने इंटरव्यू में, सुनीता आहूजा ने गोविंदा के रूमर्ड अफेयर पर बात की थी। जब इंटरव्यू लेने वाले ने उस महिला का नाम ‘कोमल’ बताया, तो सुनीता ने तुरंत उस नाम पर रिएक्ट करते हुए कहा था, “यह नाम थोड़ा प्रॉब्लम वाला है. मुझे ‘कोमल’ नाम से नफरत है। एक कोमल है, XYZ, जो भी हो वह. मैं उससे नफरत करती हूं।

 

 

कोमल संग डेटिंग रूमर्स पर गोविंदा ने क्या कहा था?

 

कोमल संग नाम जुड़ने पर गोविंदा ने अपनी को-स्टार का बचाव किया था और उन्हें थैंक्यू भी कहा था कि उन्होंने अपने बारे में हो रही अटकलों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया। एएनआई  से बात करते हुए गोविंदा ने कहा था, “वह जिस नाम  कोमल  का जिक्र कर रही हैं, मैं उन्हें थैंक्यू देता हूं। मैं इसलिए बच गया क्योंकि वह किसी के भी खिलाफ एक शब्द भी नहीं बोल रही हैं. वह चुप हैं, वरना आजकल के युवा गाली-गलौज करने से पीछे नहीं हटते। एक्टर ने आगे कहा था, “मैं खास तौर पर कोमल का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि इस मामले की वजह से खबरों में आने के बावजूद उन्होंने एक भी गलत बात नहीं कही. वह ऐसी इंसान नहीं हैं जो इस तरह से शोहरत और अटेंशन पाना चाहती हों।

  • Related Posts

    ‘गद्दी बाहुबल से मिलती है’, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का दमदार ट्रेलर रिलीज  
    • TN15TN15
    • August 11, 2026

    ‘मिर्जापुर द मूवी’ की लंबे समय से चर्चा…

    Continue reading
    सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर रिलीज, बंटवारे के सबसे दर्दनाक दौर की झलक देख दहल जाएगा दिल
    • TN15TN15
    • July 28, 2026

    सनी देओल एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इस्लाम अपनाने वाली बहनों को अवैध हिरासत में रखने पर हाईकोर्ट सख्त, 25 लाख मुआवजे का आदेश

    • By TN15
    • August 11, 2026
    इस्लाम अपनाने वाली बहनों को अवैध हिरासत में रखने पर हाईकोर्ट सख्त, 25 लाख मुआवजे का आदेश

    रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, ‘CJP का एक भी नेता…’

    • By TN15
    • August 11, 2026
    रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, ‘CJP का एक भी नेता…’

    ‘वक्फ बोर्ड में 1000 करोड़ का घोटाला’, जितेंद्र नारायण सिंह सेंगर का आरोप

    • By TN15
    • August 11, 2026
    ‘वक्फ बोर्ड में 1000 करोड़ का घोटाला’, जितेंद्र नारायण सिंह सेंगर का आरोप

    रांची आंदोलन: संजय सिंह ने चेताया, सावधान रहे झारखंड सरकार 

    • By TN15
    • August 11, 2026
    रांची आंदोलन: संजय सिंह ने चेताया, सावधान रहे झारखंड सरकार 

    ‘गद्दी बाहुबल से मिलती है’, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का दमदार ट्रेलर रिलीज  

    • By TN15
    • August 11, 2026
    ‘गद्दी बाहुबल से मिलती है’, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का दमदार ट्रेलर रिलीज  

    15 उम्मीदवारों से लिए गए 12-12 लाख रुपये, JSSC-CGL मामले में बड़ा खुलासा

    • By TN15
    • August 11, 2026
    15 उम्मीदवारों से लिए गए 12-12 लाख रुपये, JSSC-CGL मामले में बड़ा खुलासा