127 साल पुरानी गोदरेज ग्रुप के बंटवारे में किसे क्या मिला? जानें

गोदरेज फैमिली जिसे पुराने कारोबारी घरानों में शामिल किया जाता है। एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। बता दें कि गोदरेज ग्रुप 127 साल पुराना है। अब इस ग्रुप को दो हिस्सों में बांटा जाएगा।

गोदरेज ग्रुप की शुरुआत आजादी से पहले हुई है। इसे देश के सबसे पुराने वाले कारोबारी घरानों में शामिल किया जाता है। गोदरेज ग्रुप एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। दरअसल ग्रुप के बंटवारे पर परिवार द्वारा मौहर लग गई है। बता दें कि गोदरेज ग्रुप की टोटल वैल्यू लगभग 2.34 लाख करोड़ रुपये है।

गोदरेज कंपनी किस सेक्टर में करता है कारोबार

गोदरेज कंपनी की स्थापना 1897 में अर्देशिर गोदरेज ने की थी। यह पेशे से वकील थे पर बाद नें वकालत छोड़कर उन्होंने ताला बनाने का बिजनेस शुरू किया। उनके द्वारा बनाए गए ताले मजबूत के साथ किफायती भी थे।इसके बाद उन्होंने साबुन बनाना शुरू किया। उन्होंने स्वेदेशी आंदोलन से प्रेरित होकर सबसे पहला एनिमल-फैट-फ्री साबुन बनाया। उन्होंने इस साबुन का नाम छवि दिया।1923 में जब मुंबई में चोरी की मामलों में तेजी देखने को मिली तब उन्होंने इस मौके का फायदा उठाकर अलमारी बनाना शुरू किया। इस अलमारी में उन्होंने लॉकर की सुविधा दी जो लोगों को खूब पसंद आई।इस तरह धीरे-धीरे गोदरेज कंपनी ने अपने व्यापार में तेजी लाई और कई सेक्टर में अपने कारोबार को शुरू किया।

अगर गोदरेज कंपनी के सेक्टर की बात करें तो गोदरेज ग्रुप का व्यापार कई सेक्टर में फैला है। कंपनी का दबदबा एग्रीकल्चर,रियल एस्टेट, रिटेल और स्पेस सेक्टर में भी है। इसका वैल्यूएशन लगभग 2.34 लाख करोड़ रुपये है।वर्तमान में कंपनी 50 से ज्यादा देशों में बिजनेस कर रही है। इसके अलावा गोदरेज ग्रुप में 20 से ज्यादा कंपनियां है।

गोदरेज ग्रुप के बंटवारे में किसे क्या मिला

गोदरेज ग्रुप के बंटवारे पर परिवार द्वारा हस्ताक्षर किया गया, उसके बाद ऐलान किया गया। गोदरेज ग्रुप का बंटवारा दो पक्ष में हुआ है। एक पक्ष 82 वर्षीय आदी गोदरेज और उनके 73 वर्षीय भाई नादिर का है वहीं दूसरे पक्ष में 75 वर्षीय जमशेद गोदरेज और स्मिता गोदरेज हैं।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार बाजार में लिस्टिंग कंपनी गोदरेज इंडस्ट्रीज,गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, गोदरेज प्रोपर्टीज, गोदरेज एग्रोवेट और एस्टेक लाइफ साइंसेज की जिम्मेदारी आदि गोदरेज और उनके भाई नादिर गोदरेज को दी गई है। गोदरेज ग्रुप की नॉन-लिस्टिड कंपनियों की जिम्मेदारी जमशेद गोदरेज और स्मिता गोदरेज को मिली। इसके अलावा इन्हें लैंड बैंक भी मिला है। लैंड बैंक में मुंबई में 3,400 एकड़ की जमीन भी शामिल है।

गोदरेज ग्रुप में कौन-किस पायदान पर हैं

जमशेद गोदरेज गोदरेज एंटरप्राइजेज समूह के चेयरपर्सन और मैनेजिंग डायरेक्टर होंगे।स्मिता गोदरेज की बेटी न्यारिका होल्कर गोदरेज एंटरप्राइजेज समूह जिसमें गोदरेज एंड बायस और सहयोगी कंपनियां शामिल हैं उसकी एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर होंगी।नादिर गोदरेज गोदरेज इंडस्ट्रीज समूह के चेयरपर्सन होंगे। गोदरेज इंडस्ट्रीज समूह में गोदरेज इंडस्ट्रीज, गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, गोदरेज प्रापर्टीज, गोदरेज एग्रोवेट और एस्टेक लाइफसाइंसेज शामिल है।इस बंटवारे को अंतिम रूप देने के लिए दोनों पक्षों ने ग्रुप के बोर्ड से इस्तीफा दिया है। आदी और नादिर गोदरेज ने गोदरेज एंड बायस के बोर्ड से इस्तीफा दिया है। वहीं, जमशेद गोदरेज ने जीसीपीएल और गोदरेज प्रापर्टीज के बोर्ड से रिजाइन किया है।

  • Related Posts

    Nepal Flood Live: नेपाल बाढ़ में 16 की मौत, 291 विदेशी नागरिक लापता, भारत भेजने जा रहा है मदद
    • TN15TN15
    • August 26, 2026

    नेपाल में भीषण बाढ़ से मची तबाही पर…

    Continue reading
    ग्‍वादर को बलूचिस्तान से काटने की तैयारी में असीम मुनीर, चीन का अब होकर रहेगा कब्जा? चेतावनी
    • TN15TN15
    • August 24, 2026

    इस्‍लामाबाद ।  पाकिस्‍तान की सरकार और सेना लगातार बलूचिस्‍तान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ. अंबेडकर की मनुस्मृति की आलोचना

    • By TN15
    • August 26, 2026
    डॉ. अंबेडकर की मनुस्मृति की आलोचना

    ‘हर संभव सहायता’, बाढ़ से तबाही पर PM मोदी का नेपाल के प्रधानमंत्री को फोन

    • By TN15
    • August 26, 2026
    ‘हर संभव सहायता’, बाढ़ से तबाही पर PM मोदी का नेपाल के प्रधानमंत्री को फोन

    नेपाल में बाढ़ से तबाही के बीच यूपी के इन जिलों में अलर्ट! CM योगी ने दिए निर्देश

    • By TN15
    • August 26, 2026
    नेपाल में बाढ़ से तबाही के बीच यूपी के इन जिलों में अलर्ट! CM योगी ने दिए निर्देश

    ‘सनातन धर्म मुर्दाबाद’ के कथित नारे पर FIR, कांग्रेस MP ने मांगी माफी

    • By TN15
    • August 26, 2026
    ‘सनातन धर्म मुर्दाबाद’ के कथित नारे पर FIR, कांग्रेस MP ने मांगी माफी

    Nepal Flood Live: नेपाल बाढ़ में 16 की मौत, 291 विदेशी नागरिक लापता, भारत भेजने जा रहा है मदद

    • By TN15
    • August 26, 2026
    Nepal Flood Live: नेपाल बाढ़ में 16 की मौत, 291 विदेशी नागरिक लापता, भारत भेजने जा रहा है मदद

    लड़ते रहिए जाति और धर्म के नाम, मरने की व्यवस्था कर दी है धंधेबाज लोगों ने!

    • By TN15
    • August 26, 2026
    लड़ते रहिए जाति और धर्म के नाम, मरने की व्यवस्था कर दी है धंधेबाज लोगों ने!