प्रज्ञा ठाकुर ने कम शराब को ओषधि बताया तो दिग्विजय सिंह बोले- ‘तो लिया करें…’

द न्यूज 15 
नई दिल्ली। बीजेपी  सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्ख़ियों में रहते हैं। वह बात दूसरी है कि दोनों नेता ही एक दूसरे के खिलाफ भी बोलने से बाज नहीं आते हैं। मध्य प्रदेश सरकार नई आबकारी नीति पर जब पत्रकारों ने भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा से प्रतिक्रिया लेनी चाही तो उन्होंने शराब को लेकर अजीबोगरीब बयान दे दिया, जिसमें वह शराब कम मात्रा में लेने से औषधि की तरह काम करने की बात कहती सुनाई दे रही हैं। अब प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बयान पर दिग्विजय सिंह ने प्रतिक्रिया दी है।
कांग्रेस नेता बोले-‘…तो लिया करें’: जब साध्वी प्रज्ञा के बयान को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह से पूछा गया कि साध्वी प्रज्ञा कह रही है कि शराब एक औषधि की तरह काम करती है, क्या कहना है आपका? दिग्विजय सिंह कहते हैं कि ‘अगर औषधि है तो पिया करें’।
दरअसल शराब को लेकर साध्वी प्रज्ञा सिंह ने कहा है कि “शराब सस्ती हो या महंगी हो, शराब औषधि का काम करती है। आयुर्वेद में शराब यानी अल्कोहल जो होता है, सीमित मात्रा में वह औषधि होती है और असीमित मात्रा में वो जहर होता है। इस बात को सबको समझना चाहिए और जो अधिक मात्रा में लेते हैं ,उनको इसका सेवन बंद करना चाहिए।
बता दें कि मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान सरकार नई आबकारी नीति लेकर आई है, जो 1 अप्रैल 2022 से लागू हो जाएगी। नई आबकारी नीति के तहत प्रदेश में शराब सस्ती हो जाएगी। इसी पर साध्वी प्रज्ञा प्रतिक्रिया दे रहीं थीं। कांग्रेस नेता अजय सिंह ने सरकार के इस फैसले का विरोध करते हुए कहा, ”उमा भारती क्या कर रही हैं। उमा भारती ने कहा कि नशाबंदी को लेकर वह प्रांतव्यापी आंदोलन करेंगी, लेकिन वह अब कहां हैं?”

Related Posts

पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!
  • TN15TN15
  • March 18, 2026

राज्यसभा के डिप्टी चेयरमैन (उप सभापति) और जनता…

Continue reading
22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?
  • TN15TN15
  • March 18, 2026

पटना। जदयू से किनारा करने वाले केसी त्यागी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

  • By TN15
  • March 18, 2026
पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

  • By TN15
  • March 18, 2026
22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज

  • By TN15
  • March 18, 2026
सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज

दुनियाभर में तेल की किल्लत, फिर भी पाकिस्तान को डिस्काउंट पर मिलेगा ऑयल! 

  • By TN15
  • March 18, 2026
दुनियाभर में तेल की किल्लत, फिर भी पाकिस्तान को डिस्काउंट पर मिलेगा ऑयल! 

कुलदीप के रिसेप्शन में छाया क्रिकेटर्स का जलवा!

  • By TN15
  • March 18, 2026
कुलदीप के रिसेप्शन में छाया क्रिकेटर्स का जलवा!

इन देशों के पास अमेरिका तक मार करने वाली मिसाइल! 

  • By TN15
  • March 18, 2026
इन देशों के पास अमेरिका तक मार करने वाली मिसाइल!