जब डॉक्टर मनमोहन सिंह दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थे

राजकुमार जैन

1969 -71 में डॉ मनमोहन सिंह दिल्ली यूनिवर्सिटी के दिल्ली स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स में प्रोफेसर थे। उनकी सादगी, शराफत, तथा विद्वता उस दोर से लेकर दो बार प्रधानमंत्री बनने तक कायम रही। उस समय वे मॉडल टाउन में किराए के मकान में रहते थे, तथा विश्वविद्यालय साइकिल से आते थे। दिल्ली स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स का कॉफी हाउस विद्यार्थी और प्रोफेसरों का अपनी क्लास खत्म हो जाने के बाद बैठकी का अड्डा था। हमारा ‘समाजवादी युवजन सभा’ का ग्रुप उन दिनों लगातार आंदोलन रत रहता था, तथा नारे लगाते हुए डी स्कूल के गेट पर सभा,चक्कर जरूर लगाता था। हमारे साथी जसवीर सिंह, विजय प्रताप, रविंद्र मनचंदा, रमाशंकर सिंह, नानक चंद, विकास देशपांडे इत्यादि अक्सर ‌ वहां के कॉफी हाउस में काफी पीते हुए विचार विमर्श करते थे। इस कारण डॉक्टर मनमोहन सिंह जी से मेरा परिचय हो गया। उनकी महानता से मैं उस दिन सन्न रह गया जब प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के अति निकट तथा उनके मंत्रिमंडल में मंत्री रहे, कमल मुरारका के गौरव ग्रंथ का लोकार्पण करने उपराष्ट्रपति हामिद अली अंसारी के घर पर डॉ मनमोहन सिंह आए थे। मैं अपने साथियों रविंद्र मनचंदा (ओएसडी प्रधानमंत्री चंद्रशेखर) डॉ हरीश खन्ना (भूतपूर्व विधायक दिल्ली विधानसभा), तथा अन्य साथियों के साथ जलपान के समय खड़ा हुआ था, तो उन्होंने मेरा नाम लेकर कहा ‘राजकुमार कैसे हो’ आप लोगों के “साउटिंग स्लोगन, (नारेबाजी) भाषण मैंने सुने हैं”। मैं और मेरे साथ खड़े सभी साथी दंग रह गए एक लंबे अंतराल के बाद जिस सहज भाव से उन्होंने पुकारा आज के दौर में उसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती।
10 साल प्रधानमंत्री की कुर्सी पर रहने वाले इंसान की चादर पर कोई दाग नहीं लगा। उनकी सादगी देखते ही बनती थी। हमेशा सफेद कुर्ते पजामे, जैकेट तथा सिर पर आसमानी रंग की पगड़ी पहने रखते थे। बड़े से बड़े पद पर रहने के बावजूद अपनी 800 मारुति कार में वह सफर करते थे। दो कमरे का एक फ्लैट उनका घर था। उनकी बेटी उपिनद्रर कौर सेंट स्टीफन कॉलेज दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थी। उनके और मेरे यूनिवर्सिटी स्टाफ क्वार्टर के बीच में एक कामन दीवार थी। मनमोहन सिंह जी अपनी बेटी के घर मिलने कब आए और गए इसका पता ही नहीं चलता था।
सादगी, शराफत, ईमानदारी, उच्च कोटि के विद्वान के इंतकाल होने से एक महान भारतीय शख्सियत हमारे बीच में से चली गई, मैं अपने श्रद्धा सुमन उनकी याद में अर्पित करता हूं।

  • Related Posts

    दलित पैंथर्स: संस्थापकों की लड़ाई से परे
    • TN15TN15
    • July 11, 2026

    आनंद तेलतुंबडे   अर्जुन डांगले द्वारा ओरिएंट ब्लैकस्वान,…

    Continue reading
    1963 की गणतंत्र दिवस की परेड में प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को परेड में शामिल क्यों किया?
    • TN15TN15
    • July 11, 2026

    कुंठा, बौखलाहट से भरे सोशल मीडिया के ये…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुंबई के लोग तय करेंगे कि मैं रील्स स्टार हूं या रियल स्टार, कोस्टल रोड वीडियो पर ट्रोलिंग के बाद बोलीं रितु तावड़े

    • By TN15
    • July 11, 2026
    मुंबई के लोग तय करेंगे कि मैं रील्स स्टार हूं या रियल स्टार, कोस्टल रोड वीडियो पर ट्रोलिंग के बाद बोलीं रितु तावड़े

    राम कपूर की ‘हरकत’ देख चढ़ा इंटरनेट का पारा, बीवी गौतमी कपूर ने भी किया पोस्‍ट, लोग बोले- ये नहीं सुधरेंगे

    • By TN15
    • July 11, 2026
    राम कपूर की ‘हरकत’ देख चढ़ा इंटरनेट का पारा, बीवी गौतमी कपूर ने भी किया पोस्‍ट, लोग बोले- ये नहीं सुधरेंगे

    चमोली में सरकारी अस्पताल की जर्जर दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा, चिकित्सा प्रभारी की मौत

    • By TN15
    • July 11, 2026
    चमोली में सरकारी अस्पताल की जर्जर दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा, चिकित्सा प्रभारी की मौत

    ‘पिछले जनम में सांप थी क्या?’ रवि किशन की बेटी रीवा पर भड़कीं उर्फी जावेद, बहन डॉली के कारण बवाल

    • By TN15
    • July 11, 2026
    ‘पिछले जनम में सांप थी क्या?’ रवि किशन की बेटी रीवा पर भड़कीं उर्फी जावेद, बहन डॉली के कारण बवाल

    ’15 जुलाई को पाकिस्तान से आजादी का करेंगे ऐलान’, PoK के नेताओं ने शहबाज को दिया अल्टीमेटम   

    • By TN15
    • July 11, 2026
    ’15 जुलाई को पाकिस्तान से आजादी का करेंगे ऐलान’, PoK के नेताओं ने शहबाज को दिया अल्टीमेटम   

    युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनाश्री वर्मा ने इस भोजपुरी एक्ट्रेस संग किया गजब डांस 

    • By TN15
    • July 11, 2026
    युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनाश्री वर्मा ने इस भोजपुरी एक्ट्रेस संग किया गजब डांस