किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

10% प्लॉट के मुद्दे पर 5 अक्टूबर तक लखनऊ में मुख्य सचिव एवं इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कमिश्नर स्तर पर वार्ता का आश्वासन, किसान संघर्ष मोर्चा ने 5 अक्टूबर तक धरना स्थगित किया, आश्वासन पूरा न होने पर 6 अक्टूबर से पक्का मोर्चा

 

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा के लगातार आंदोलन के बीच आज तीनों प्राधिकरणों के मुख्य कार्यपालक अधिकारियों (CEO), जिलाधिकारी तथा जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ लगभग तीन घंटे तक मैराथन बैठक हुई। बैठक में किसानों के 10% विकसित प्लॉट सहित विभिन्न मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में 10% के मुद्दे पर 21 सितंबर तक आवश्यक होमवर्क पूरा करने तथा इसके बाद लखनऊ में मुख्य सचिव एवं इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कमिश्नर के स्तर पर वार्ता होगी। लखनऊ स्तर पर होने वाली वार्ता के संबंध में किसान संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधियों की आज दोपहर 12:30 बजे पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के साथ भी वार्ता हुई। पुलिस कमिश्नर ने 5 अक्टूबर तक वार्ता कराने का आश्वासन दिया है।

किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉ. रुपेश वर्मा ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर चल रहे धरने को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले लगभग डेढ़ वर्ष से किसान संघर्ष मोर्चा लगातार प्रयास कर रहा था कि तीनों प्राधिकरणों के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एक टेबल पर बैठकर किसानों के 10% प्लॉट के मुद्दे को गंभीरता से लें। इसके लिए किसान संघर्ष मोर्चा ने पूरी ताकत से आंदोलन किया।

उन्होंने कहा कि 17 जुलाई, 17 अगस्त और फिर 9 सितंबर से लगातार चल रहे आंदोलन के परिणामस्वरूप शासन-प्रशासन को किसानों की मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए बातचीत की टेबल पर आना पड़ा है। 10% का मुद्दा काफी लंबे समय से लंबित है। किसान संघर्ष मोर्चा वर्ष 2024 में ही तीनों प्राधिकरणों की बोर्ड बैठकों से 10% के प्रस्ताव पारित करवाकर शासन को भेज चुका है।

अधिकारियों ने बैठक में बताया कि उक्त प्रस्ताव के संबंध में शासन स्तर से कुछ प्रश्न पूछे गए हैं, जिनके जवाब एवं आवश्यक दस्तावेज तैयार करना जरूरी है। किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं ने इस पर सहमति जताते हुए कहा कि प्राधिकरण के अधिकारियों और किसान संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधियों के साथ बैठकर आवश्यक होमवर्क पूरा किया जाएगा। इसके बाद 5 अक्टूबर तक लखनऊ में मुख्य सचिव एवं इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कमिश्नर के स्तर पर वार्ता की जाएगी।

किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं ने कहा कि यदि लखनऊ स्तर पर वार्ता सकारात्मक रहती है तो इसके बाद अंतिम वार्ता माननीय मुख्यमंत्री जी के स्तर पर कराने का प्रस्ताव रखा गया है।

किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर खलीफा ने कहा कि किसान संघर्ष मोर्चा पूरी ताकत के साथ 10% के मुद्दे को आगे बढ़ा रहा है। वर्ष 2023 और 2024 के किसान आंदोलनों में किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं को जेल जाना पड़ा, तन्हाई काटनी पड़ी और कई-कई मुकदमों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि किसानों के लगातार संघर्ष के कारण आज 10% का मुद्दा शासन के पटल पर आया है और उसके प्रस्ताव को प्राधिकरण स्तर से पास करवाने में सफलता मिली है। अब शासन स्तर पर उसके अनुमोदन के लिए पूरी ताकत से प्रयास जारी रहेगा।

किसान एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान ने कहा कि आबादी, नए कानून तथा भूमिहीनों की दुकानों के आवंटन सहित अन्य मुद्दों पर प्राधिकरण स्तर से 15 अक्टूबर तक कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया गया है। वहीं 10% के मुद्दे पर 5 अक्टूबर तक लखनऊ में मुख्य सचिव स्तर की वार्ता कराने का आश्वासन मिला है।

उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से किसानों का मुद्दा आगे बढ़ा है। यदि दिए गए आश्वासन में किसी भी प्रकार की कमी रहती है या निर्धारित समय सीमा में ठोस कार्रवाई नहीं होती है तो 6 अक्टूबर से पक्का मोर्चा लगाकर दिन-रात धरना दिया जाएगा और आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक किसानों को 10% विकसित प्लॉट नहीं मिल जाता।

किसान सभा के वीर सिंह नागर ने सभी किसानों को उनके संघर्ष के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह किसानों की एकजुटता और लगातार संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने 5 अक्टूबर तक धरना स्थगित करने की घोषणा की।

आज की धरना-प्रदर्शन एवं वार्ता में किसान सभा के महासचिव संदीप भाटी, तेजपाल प्रधान, सुरेंद्र शर्मा, अशोक आर्य, राकेश बलराज विक्रम जयप्रकाश आर्य, उम्मीद त्यागी, नरेश मुखिया, मोनू मुखिया, बाबा करतार, विनोद नगर, गबरी मुखिया, सुरेश यादव, मनोज यादव, बुधपाल यादव, सुरेंद्र यादव, सतीश उपाध्याय, धर्मेंद्र एडवोकेट, अजब सिंह नेताजी, इंद्रजीत भाटी, अजय पाल भाटी, जितेंद्र मैनेजर, सुरेंद्र भाटी, गुरप्रीत एडवोकेट, राहुल नगर, ओम दत्त पंडित जी, देशराज राणा, नितिन चौहान, जगबीर नंबरदार, प्रेमपाल चौहान, उदल, सचिन एडवोकेट, पूनम देवी, तिलक देवी, रईसा बेगम, जोगेंद्र, वीणा, गीत, शांति देवी, निशांत रावल, सुशील, मुकेश, किसान सभा के संरक्षक जयकरण सिंह भाटी, सुंदर भाटी सहित सैकड़ो की संख्या में किसान उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    DUSU चुनाव में जीत की ओर दीपांशु शौकीन, कहा- आसान नहीं था, लेकिन…

    दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में उपाध्यक्ष पद…

    Continue reading
    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    10% प्लॉट के मुद्दे पर 5 अक्टूबर तक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

    ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

    DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में, कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

    DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में,  कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

    गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत

    गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    पिता चाहते थे UPSC करे बेटा लेकिन… DUSU चुनाव में उलटफेर करने वाले दीपांशु शौकीन कौन हैं? निर्दलीय उतरकर ABVP-NSUI को चौंकाया

    पिता चाहते थे UPSC करे बेटा लेकिन… DUSU चुनाव में उलटफेर करने वाले दीपांशु शौकीन कौन हैं? निर्दलीय उतरकर ABVP-NSUI को चौंकाया

    ‘बड़ा धोखेबाज…’, मक्का पैक्ट को लेकर पाकिस्तान पर बरसे US के पूर्व NSA

    ‘बड़ा धोखेबाज…’, मक्का पैक्ट को लेकर पाकिस्तान पर बरसे US के पूर्व NSA