जब बम्बई के गोवालिया मैदान में 10 अगस्त को तिरंगा तिरंगा फहराया था अरुणा आसफ अली ने 

राजकुमार जैन 

 

सादर नमन अरुणा जी 

77 में जेल से छूटा तो दिल्ली गया । जार्ज फर्नांडिस और मधु लिमये का चहेता था , राजनारायण जी से खट्टा- मीठा रिश्ता आजीवन रहा , आखिरी दिनों में केवल मीठा । जार्ज और मधु जी की खुंदक हमलोंगो से निकाल लेते थे राज नारायण जी । थोड़ीदेर बोल बतिया कर असल मुद्दे पर आ जाते थे । यह समाजवादी आंदोलन का स्थायी भाव रहा । आचार्य नरेन्द्रदेव , जय प्रकाश नारायण , डॉ लोहिया , अच्युत पटवर्धन वगैरह का जमाना हम लोंगो ने देखा जरूर लेकिन आधा अधूरा और टूट कर टुकड़ों में बंटा हुआ । हम तीसरी पीढ़ी के लोग दूसरी पीढ़ी को नजदीक से केवल देख सुन ही नही रहे थे , उसे आत्मसात भी करते जा रहे थे , जाने अनजाने ।
80/ 81 की बात है । दिल्ली , बंगाली मार्केट के त्रिवेणी सभागार में पत्रकारों , साहित्यकारों और अलग अलग क्षेत्रों में काम कर रहे सक्रिय लोंगो का मजमा जुटा था । मधुजी ( स्वर्गीय मधु लिमये ) विशेष आमंत्रित थे । कहीं से नेता राज नारायण जी को पता चल गया वे भी आ गए । मधु जी बोले इसके बाद वसन्त साठे और वी यन गाडगिल जी का एलान हुआ । गाडगिल जी मंच की तरफ बढ़े इसके पहले ही नेता राजनारायण जी माइक के पास पहुंच गए – पहले में बोलूंगा फिर गाडगिल जी बोलेंगे । सब हंसने लगे। बहरहाल गोष्ठी का पहला सत्र समाप्त हुआ दूसरे सत्र का विषय प्रवर्तन करना था , श्रीमती अरुणा आसफली को । लोग चाय पी रहे थे , इतने में अरुणा जी आईं और आते ही सबसे पहले मधुजी के गले मिली , फिर बसन्त साठे और गाडगिल से हाथ मिला कर पलटी तो नेता राजनारायण जी ने अदब से नमस्कार किया । अरुणा जी राजनारायण जी के पास आ गयी , और बात चीत होने लगी । मधु जी ने हमसे कहा – हम राजकुमार जी ( प्रोफेसर राजकुमार जैन साहब ) के साथ निकल लेते है तुम आ जाना । पुरानी बातें याद आती हैं तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं । मधु लिमये जिससे समूची संसद हिलती थी , बड़े बड़े मंत्रियों की घिघी बांध जाती थी , उसके पास अपनी कोई गाड़ी नही थी , प्रोफेसर जैन साहब अपने स्कूटर पर लिए उन्हें इधर उधर ले जाते थे ।
अरुणा जी के नाम का बुलावा आया वे अंदर चली गयी । एक नजर अरुणा जी पर ।
आज उनका जन्मदिन है । हमारी कोई शिकायत न सरकार से है , न ही इस मीडिया से कि – आजादी के दीवानों को याद करे , क्यो याद करें ? शर्मिंदा होने के लिए ? जब ये शख्सियतें जंगे आजादी में तिरंगा लिए , मात्र आत्मबल के हथियार के साथ अंग्रेजी साम्राज्य से लड़ रहे थे , मर , खप रहे थे , तब ये बरतानिया हुकूमत की पालकी ढो रहे थे । जिन्हें याद करेंगे तो वे दस्तावेज भी तो खुलेंगे जो इन की साहसी कथाओं से भरा पड़ा है । नई पीढ़ी पूछेगी न , कौन हैं ये अरुणा आसफली ?
अरुणा आसफली का जन्म अविभाजित पंजाब के कालका में हुआ था । इनके पिता गांगुली होटल व्यापार से जुड़े रहे । इसी सिलसिले में अरुणा जी अपने पिता के साथ कालका से चलकर नैनी ताल आ गयी और यही उनकी शिक्षा हुई । पढ़ाई के दौरान ही अरुणा जी स्वतंत्रता आंदोलन से जा जुड़ी । 1930 , 32 और 41 में इन्हें जेल की सजा मिली । सन 42 का विश्वप्रसिद्ध आंदोलन – क्विट इंडिया और डू आर डाइ । अंग्रेजो भारत छोड़ो के प्रस्ताव के बाद ही 9 अगस्त 42 को जब पूरी कांग्रेस गिरफ्तार हो गयी तो आन्दोल का नेतृत्व कांग्रेस शोसलिस्ट ने अपने हाथ मे ले लिया । बम्बई के गोवालिया मैदान में 10 अगस्त को तिरंगा जिस बहादुर
‘ लड़की ‘ ने फहराया था ये वही अरुणा आसफ अली हैं । आजादी के बाद दिल्ली की पहली मेयर बनी अरुणा आसफ अली की शख्सियत तवारीख का चकदार हिस्सा है । आज अरुणा जी जनदिन है ।
सादर नमन अरुणा जी ।

  • Related Posts

    दिल्ली जंतर मंतर पर युवाओं के आंदोलन में कहां थी एबीवीपी और झारखंड में कहां है एनएसयूआई ?
    • TN15TN15
    • August 11, 2026

    युवाओं नहीं बल्कि अपनी अपनी पार्टियों के लिए…

    Continue reading
    1942 से लेकर आज तक दिल्ली के सोशलिस्टों की ‌ 9 अगस्त को भागीदारी का इतिहास!
    • TN15TN15
    • August 10, 2026

    प्रोफेसर राजकुमार जैन दिल्ली के सोशलिस्ट बड़ी शिद्दत…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसान संघर्ष समिति की 344वीं किसान पंचायत संपन्न

    • By TN15
    • August 12, 2026
    किसान संघर्ष समिति की 344वीं किसान पंचायत संपन्न

    ‘राहुल गांधी के रूप में जिन्ना..’: बीजेपी MP ने कांग्रेस नेतृत्व पर लगाया बेहद गंभीर आरोप- डूब मरना चाहिए

    • By TN15
    • August 12, 2026
    ‘राहुल गांधी के रूप में जिन्ना..’: बीजेपी MP ने कांग्रेस नेतृत्व पर लगाया बेहद गंभीर आरोप- डूब मरना चाहिए

    लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी

    लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी

    36 साल बाद कश्मीरी पंडितों की हत्यारोपियों पर शिकंजा! 9 जगहों पर छापेमारी

    36 साल बाद कश्मीरी पंडितों की हत्यारोपियों पर शिकंजा! 9 जगहों पर छापेमारी

    ‘उत्तर देने को तैयार हूं, विपक्ष…’, अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव

    ‘उत्तर देने को तैयार हूं, विपक्ष…’, अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव

    हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप

    हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप