जब आरएसएस के मुख्यालय पर तिरंगा फहराने के प्रयास में दर्ज हो गया था मुकदमा 

द न्यूज 15 
नई दिल्ली/मुंबई। जो भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद पर इतना जोर दे रही है। जो भाजपा तिरंगे के नाम पर किसान आंदोलन को बदनाम करती रही। उसी भाजपा के मातृ संगठन आरएसएस ने लंबे समय तक नागपुर स्थित अपने मुख्यालय पर तिरंगा न फहराकर अपना ध्वज फहराया। उल्टे जब कुछ युवकों ने उनके कार्यालय पर तिरंगा फहराने का प्रयास किया तो उन मुकदमा दर्ज करा दिया गया। दरअसल अगस्त 2013 को नागपुर की एक निचली अदालत ने वर्ष 2001 के एक मामले में दोषी, तीन आरोपियों को बाईज्जत बरी कर दिया था, इन तीनों आरोपियों – बाबा मेंढे, रमेश कलम्बे और दिलीप चटवानी का जुर्म तथाकथित रूप से सिर्फ इतना था कि वे 26 जनवरी 2001 को नागपुर के रेशमीबाग स्थित RSS मुख्यालय में घुसकर, गणतंत्र दिवस पर तिरंगा झंडा फहराने का प्रयास कर रहे थे। ऐसे में प्रश्न उठता है कि जिस भवन पर ये युवक तिरंगा फहराना चाहते थे वो कोई मदरसा तो था नहीं,वो तो RSS का राष्ट्रीय मुख्यालय था, जो देशभक्ति की सीख देता रहता है। तब फिर ऐसी क्या वजह थी कि संघ इस कोशिश पर इतना तिलमिला गया कि तीनों युवकों पर मुकदमा दर्ज करा दिया गया? और 12 साल तक वो लड़के, संघ के निशाने पर क्यों बने रहे!
यह इन बच्चों के आरएसएस मुख्यालय पर तिरंगा फहराने का प्रयास और नागपुर की अदालत में यह मुकदमा दर्ज होने का असर ही रहा कि  2002 में RSS ने अपने मुख्यालय पर तिरंगा झंडा फहराने का निश्चय किया। दरअसल RSS यह समझ गया था कि इस मुकदमे का हवाला देकर, उसकी देश के प्रति निष्ठा पर सवाल खड़े किये जायेंगे।

Related Posts

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह
  • TN15TN15
  • June 13, 2026

रक्षा मंत्रालय ने देश के नए थल सेनाध्यक्ष…

Continue reading
Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी
  • TN15TN15
  • June 13, 2026

राजस्थान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने फर्जी डिग्री…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Vaibhav Suryavanshi: क्या करते हैं वैभव सूर्यवंशी के पापा, वो क्यों नहीं बन पाए क्रिकेटर?

  • By TN15
  • June 16, 2026
Vaibhav Suryavanshi: क्या करते हैं वैभव सूर्यवंशी के पापा, वो क्यों नहीं बन पाए क्रिकेटर?

‘पहले पीएम मोदी को बदनाम करते थे और अब…’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के गिरिराज सिंह?

  • By TN15
  • June 16, 2026
‘पहले पीएम मोदी को बदनाम करते थे और अब…’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के गिरिराज सिंह?

Punjab Politics: कांग्रेस की बैठक से आया बड़ा अपडेट, जा सकती है राजा वडिंग की कुर्सी?  

  • By TN15
  • June 16, 2026
Punjab Politics: कांग्रेस की बैठक से आया बड़ा अपडेट, जा सकती है राजा वडिंग की कुर्सी?  

टीएमसी की सरकार में कोई शिकायत नहीं थी बागी विधायकों और सांसदों को!

  • By TN15
  • June 16, 2026
टीएमसी की सरकार में कोई शिकायत नहीं थी बागी विधायकों और सांसदों को!

UP Chunav में बीजेपी और सपा के वोट बैंक में सेंध लगाने के लिए बसपा ने बनाया प्लान!  

  • By TN15
  • June 16, 2026
UP Chunav में बीजेपी और सपा के वोट बैंक में सेंध लगाने के लिए बसपा ने बनाया प्लान!  

फेसबुक पोस्ट पर फूटा सौरव गांगुली का गुस्सा, पुलिस थाने पहुंचे ‘दादा’

  • By TN15
  • June 16, 2026
फेसबुक पोस्ट पर फूटा सौरव गांगुली का गुस्सा, पुलिस थाने पहुंचे ‘दादा’