हिमाचल प्रदेश में किसान मना रहे विश्वासघात दिवस 

द न्यूज 15 

नई दिल्ली/शिमला। अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति, जय किसान आंदोलन व स्वराज अभियान हिमाचल के नेता  डॉ. अशोक कुमार सोमल ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर जो विश्वासघात दिवस किसान मना रहे हैं। हमारा हिमाचल का संगठन भी केंद्र सरकार के खिलाफ विश्वासघात दिवस मना रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र के किसानों के साथ वादा खिलाफी के लिये केंद्र की मोदी सरकार का पूरजोर विरोध करते हैं! जय किसान आंदोलन हिमाचल की तरफ से व हिमाचल के किसान संयुक्त मोर्चा के हिस्सा होने के नाते हम सभी किसान संगठन से जुड़े साथियों से निवेदन है कि सभी अपने अपने स्तर पर जरूर रोष प्रकट करें व केंद्र सरकार की किसानों के साथ हुए वायदे खिलाफी के विरुद्ध आवाज बुलंद करें!
अशोक कुमार सोमल का कहना है कि केंद्र सरकार ने संयुक्त किसान मोर्चा से वायदा किया है कि केंद्र सरकार फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी के लिये समिति बनाने की  सहमति के साथ दूसरे मसले यानी आंदोलन के समय किसानों पर बने आपराधिक केस बापिस लेना ! आंदोलन के समय मृत्यु को प्राप्त हुए 700 शहीदों के परिवारों को आर्थिक मदद देने व उत्तर प्रदेश के लखनपुर में किसानों को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री मिश्रा के बेटे द्वारा तथाकथित छड़यँत्र के तहत कुचलने पर राज्य गृहमंत्री को बर्खास्त करने व प्रस्तावित बिजली बिल को पारित न करने जैसे मांगों को हल करने पर केंद्र सरकार ने एक महीने का समय बीत जाने पर कुछ नहीं किया! अतः देश भर के किसान केंद्र के इस उदासीन रबैया से बहुत नाराज हैं इसलिये इस वायदाखिलाफी के खिलाफ देश भर में किसान द्वारा विश्वासघात दिवस मना कर केंद्र सरकार को सन्देश दिया जा रहा है कि किसान पुनः आदोलन करने के लिये मन बना चुका है! अतः हमारी केंद्र सरकार से विनती है कि केंद्र सरकार किसानों की मांगों पर सहानुभूति पूर्वक शीघ्र निर्णय ले और किसान संघर्ष मोर्चा के साथ संवाद शीघ्र बनाये! और किसानों की मांगों को जिसे सरकार ने हल करने का लिखित आश्वासन दिया है शीघ्र मंजूर कर किसानों को राहत दी जाए!

Related Posts

बाजार की लूट बंद करो, चीनी की कीमत नियंत्रित करो : SKM

एसकेएम मांग करता है कि चीनी मिल उद्योग…

Continue reading
किस बैंक में है पीएम मोदी का खाता, कहां है वह ब्रांच?

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 17…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट

संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट

जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

हिंदू बहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल

हिंदू बहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल

पुलिस उत्पीड़न से परेशान साप्ताहिक बाजार के दुकानदार 22 सितंबर को विधायक पंकज सिंह से मिलकर देंगे ज्ञापन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

पुलिस उत्पीड़न से परेशान साप्ताहिक बाजार के दुकानदार 22 सितंबर को विधायक पंकज सिंह से मिलकर देंगे ज्ञापन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं

रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं