कर्नाटक के होटल में पीएम मोदी ने ऐसा किया कि सब हैरान रह गए?

आपको बतादें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर्नाटक दौरे पर हैं। उन्होंने बेलगावी में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। सुबह से रात तक ताबड़तोड़ रैलियों के बाद पीएम मोदी होटल में पहुंचे। उन्हें जिस होटल में रुकना था, वहां उनके स्वागत के लिए काफी तैयारियां की गई थीं। पीएम के डिनर के लिए 36 प्रकार के व्यंजन बनाए गए। खाने में साउथ इंडिया के अलावा नॉर्थ इंडियन फूड भी पकाया गया लेकिन पीएम ने कुछ नहीं खाया। उन्होंने सिर्फ नारियल पानी पिया और सो गए।

पीएम मोदी बेलगावी आए इसलिए यहां के लोग और बीजेपी नेता रोमांचित थे। उन्हें पता था कि रविवार रात को पीएम बेलागाी में रुकेगें। जिस होटल में उनके रुकने के इंतजाम किए गए वहां तैयारियां की गईं।

पीएम के खाने के लिए उत्तरी और तटीय कर्नाटक के व्यंजनों सहित 36 प्रकार के लोकप्रिय व्यंजन पकाए गए थे। कुछ उत्तर भारतीय व्यंजन भी पकाए गए थे। पीएम मोदी रात लगभग साढ़े 10 बजे होटल आए तो उनके खाने के लिए टेबल सजने लगी। स्टाफ आनन-फानन में काम पर लग गया।

टेबल सजाकर पीएम मोदी के खाने के लिए आने का इंतजार होने लगा लेकिन कमरे में जाने के कुछ देर बाद पीएम ने एक गिलास नारियल पानी मंगवाया। अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि उन्हें ताजा नारियल पानी भिजवाया गया। पीएम यह एक गिलास नारियल पानी पीकर सो गए।

पीएम मोदी ने बेलगावी में एक विशाल सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘कांग्रेस के शहजादा कहते हैं कि भारत के राजा-महाराजा अत्याचारी थे, उन्होंने गरीबों की जमीन छीन ली। उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज और कित्तूर की रानी चेन्नम्मा जैसी हस्तियों का अपमान किया। उनका शासन, उनकी देशभक्ति आज भी हम सभी को प्रेरित करती है।’

  • Related Posts

    किसान संघर्ष समिति कार्यकारिणी की प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक संपन्न
    • TN15TN15
    • August 4, 2026

    10 अगस्त को जेल भरो आंदोलन होगा 17…

    Continue reading
    कहीं गोदी मीडिया पर न उतर जाए युवाओं का गुस्सा? 
    • TN15TN15
    • August 4, 2026

    वरिष्ठ पत्रकार गरिमा सिंह और प्रख्यात वकील प्रशांत…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, ‘पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या’

    • By TN15
    • August 5, 2026
    झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, ‘पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या’

    मुलतापी से जंतर मंतर तक संघर्ष के सफल मॉडल!

    • By TN15
    • August 5, 2026
    मुलतापी से जंतर मंतर तक संघर्ष के सफल मॉडल!

    डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड

    • By TN15
    • August 5, 2026
    डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड

    ब्राह्मण मंच से अखिलेश यादव को याद आया विकास दुबे! कहा – गाड़ी पलटने से सरकार बच गई

    • By TN15
    • August 5, 2026
    ब्राह्मण मंच से अखिलेश यादव को याद आया विकास दुबे! कहा – गाड़ी पलटने से सरकार बच गई

    बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की जीत और बिहार की राजनीति के बदलते संकेत

    • By TN15
    • August 5, 2026
    बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की जीत और बिहार की राजनीति के बदलते संकेत

    वेब सीरीज की गालियों को अपना रहे युवा ?

    • By TN15
    • August 5, 2026
    वेब सीरीज की गालियों को अपना रहे युवा ?