‘हम देश में बंटवारा नहीं चाहते’, ममता बनर्जी बोलीं- ईद पर वादा करती हूं, जान दे दूंगी लेकिन…

Mamata Banerjee Speech: ईद के मौके पर कोलकाता में सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि वह बंगाल में शांति चाहती हैं. उन्होंने इस दौरान बीजेपी पर हमला बोला.

Mamata Banerjee Speech in eid ul fitr says want peace rather die than divide country ‘हम देश में बंटवारा नहीं चाहते’, ममता बनर्जी बोलीं- ईद पर वादा करती हूं, जान दे दूंगी लेकिन…

Mamata Banerjee Speech: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ईद के मौके पर कहा कि हम देश में बंटवारा नहीं चाहते हैं. उन्होंने कहा कि वह ईद पर वादा करती हैं कि अपनी जान दे देंगी लेकिन देश को बंटने नहीं देंगी. सीएम ममता बनर्जी कोलकाता के रेड रोड पर ईद की नमाज के बाद एक सभा को संबोधित कर रह थीं. इस दौरान उन्होंने लोगों से एकजुट होने और 2024 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी को हराने की अपील की.

ममता बनर्जी ने कहा, ‘हम बंगाल में शांति चाहते हैं. हम दंगे नहीं चाहते, हम देश में बंटवारा नहीं चाहते, हम शांति चाहते हैं. कुछ लोग देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं और नफरत की राजनीति कर रहे हैं. मैं अपनी जान देने को तैयार हूं लेकिन देश का बंटवारा नहीं होने दूंगी.
सीएम ममता बनर्जी ने बीजेपी को दंगाई पार्टी बताते हुए कहा, मैं आपसे बस इतना ही कहना चाहती हूं कि शांत रहें, किसी की न सुनें. एक ‘दंगाई पार्टी’ से मुझे लड़ना है, एजेंसियों से भी लड़ना है. मैं अपनी हिम्मत के सहारे उनसे लड़ रही हूं. मैं उनके सामने नहीं झुकूंगी.

मुस्लिम वोटों पर कही ये बात

ममता बनर्जी ने कहा, “कोई बीजेपी से पैसा लेता है और कहता है कि हम मुस्लिम वोट बांट देंगे. मैं उनसे कहती हूं कि उनमें मुस्लिम वोटों को बीजेपी के लिए बांटने की हिम्मत नहीं है. यह मेरा आज आपसे वादा है. चुनाव में एक साल है. देखते हैं कि कौन जीतता है और कौन नहीं.

उन्होंने आगे कहा, लोकतंत्र चला जाएगा तो सब कुछ चला जाएगा. आज संविधान बदला जा रहा है, इतिहास बदला जा रहा है. वे एनआरसी लाए. मैंने उनसे कहा कि मैं उन्हें ऐसा नहीं करने दूंगी.

  • Related Posts

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

    Continue reading
    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!