पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक गिरफ्तार? दिल्ली पुलिस ने बताया अफवाह

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के राज्यपाल रहे सत्यपाल मलिक बीते कई दिनों से अपने सरकार विरोधी बयानों और इंटरव्यू में दिए गए बयानों को लेकर चर्चाओं में थे, और अब खबर है कि सत्यपाल को उनके निवास सोम विहार आर के पुरम से हिरासत में लिया है। इसके साथ ही उनके आर के पुरम थाने में ले जाया गया है। आज उन्हें समर्थन देने वेस्ट UP, हरियाणा, राजस्थान से कई खाप चौधरी आए थे। सत्यपाल मलिक इनके लिए भोजन बनवा रहे थे। पुलिस ने टैंट हटवाया, सभी को कस्टडी में लिया।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल के आवास पर आज किसान संगठनों के खाप पंचायत के नेताओं की बैठक आयोजित की गई थी। वहीं अभी तक जो जानकारी इस बारे में आ रही है, उसके मुताबिक कुछ किसान नेता अलग थाने ले जाए गए है। पुलिस द्वारा थाने ले जाए गए नेताओं में किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूँनी भी शामिल हैं। हालांकि अभी तक ये स्पष्ट नहीं है कि मलिक के साथ इन नेताओं की गिरफ्तारी की वजह क्या है।

लेकिन इससे पहले उन्हे उनके दिए गए बयान पर सीबीआई ने कुछ जानकारी लेने और पूछताछ के लिए 26 अप्रैल को बुलाया है। यह जानकारी आरएलडी नेता रोहित अग्रवाल ने ट्विटर पर साझा की है। गौरतलब है कि रोहित अग्रवाल ने ट्वीट में कहा, कि जम्मू के पूर्व गवर्नर रहे सत्यपाल मलिक की गिरफ्तारी संवैधानिक रूप से ठीक नहीं है। उन्होंने सरकार को भी निशाने पर लेते हुए कहा, कि मौजूदा सरकार भयभीत है। अब तो ऐसा लगता है कि आपने सरकार के खिलाफ आवाज उठाने का प्रयास भी किया तो सरकार आपका दमन कर देगी।

दिल्ली पुलिस ने बताया अफवाह

हालांकि इस बीच दिल्ली पुलिस का भी इस पूरे मामले पर ताजा बयान आया है, दिल्ली पुलिस के मुताबिक मीडिया पर इस तरह की अफवाहें उड़ाई जा रही हैं कि पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को हमारे द्वारा गिरफ्तार किया गया है पर, सच्चाई तो ये है कि वो खुद अपने समर्थकों के साथ आर के पुरम थाने पहुंचे हैं। वो अपनी मर्जी से जब जाना चाहें जाने के लिए स्वतंत्र हैं।

  • Related Posts

    यूजीसी एक्ट और आरक्षण में वोटबैंक की राजनीति तलाश रही बीजेपी!
    • TN15TN15
    • August 22, 2026

    यूजीसी एक्ट से एससी एसटी-ओबीसी वर्ग के छात्रों…

    Continue reading
    अभिजीत दीपके की चेतावनी, ‘…तो मैं खुद जयपुर आऊंगा’
    • TN15TN15
    • August 21, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    निशांत कुमार संभालेंगे नेतृत्व! नीतीश की विरासत पर दावा ठोकने वाले उपेंद्र कुशवाहा को JDU से मिला सियासी जवाब

    • By TN15
    • August 22, 2026
    निशांत कुमार संभालेंगे नेतृत्व! नीतीश की विरासत पर दावा ठोकने वाले उपेंद्र कुशवाहा को JDU से मिला सियासी जवाब

    जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर

    • By TN15
    • August 22, 2026
    जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर

    आरोप और इस्तीफे की मांग पर बोले मनन मिश्रा- ‘बेतुकी और बकवास बातें…’

    • By TN15
    • August 22, 2026
    आरोप और इस्तीफे की मांग पर बोले मनन मिश्रा- ‘बेतुकी और बकवास बातें…’

    श्रीकृष्ण की शरण में एक्ट्रेस स्नेहा वाघ, टूटी 2 शादियों के बाद चुना आध्यात्म, बोलीं- इंसानों की जरूरत नहीं

    • By TN15
    • August 22, 2026
    श्रीकृष्ण की शरण में एक्ट्रेस स्नेहा वाघ, टूटी 2 शादियों के बाद चुना आध्यात्म, बोलीं- इंसानों की जरूरत नहीं

    पाकिस्तान में बढ़ा मुनीर का दबदबा, नई मिलिट्री कमांड में मिली ‘सारी ताकत’, क्या भारत के लिए चिंता का सबब

    • By TN15
    • August 22, 2026
    पाकिस्तान में बढ़ा मुनीर का दबदबा, नई मिलिट्री कमांड में मिली ‘सारी ताकत’, क्या भारत के लिए चिंता का सबब

    कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?

    • By TN15
    • August 22, 2026
    कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?