हम लोग राहुल गांधी पर हुई एफआईआर की निंदा करते है : अक्षय लाकरा

ऋषि तिवारी
नई दिल्ली। दिल्ली युवा कांग्रेस ने आज राहुल गांधी जी पर हुई एफआईआर के खिलाफ और युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब जी की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। अनेकों युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लाकरा के नेतृत्व में इस प्रदर्शन में शमिल हुए। इस दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका और उनके इस्तीफे की मांग की।

इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लाकरा ने कहा कि हम केंद्र सरकार द्वारा की जा रही तानाशाही का विरोध करते हैं। भाजपा राहुल गांधी पर आधारहीन एफआईआर दर्ज करा रही है, क्योंकि देश के सामने भाजपा की सच्चाई आ गई है, वे अडानी पर चर्चा नहीं चाहते, अंबेडकर जी का अपमान करते हैं। इसलिए अब वह देश का ध्यान भटकाने के लिए इस प्रकार के कार्य कर रहे हैं। मोदी सरकार डरती है, इसलिए झूठ का सहारा लेती है। संविधान अंबेडकर जी की देन है, उनका अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, और इसलिए अमित शाह को गृह मंत्री के पद से इस्तीफा देना होगा।

दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लाकरा ने कहा कि असम की भाजपा सरकार ने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब जी को एहतियातन हिरासत में लिया है आज सुबह से, आखिर क्योंकि किस बात का डर लग रहा है असम के मुख्यमंत्री को, राहुल गांधी जी के बब्बर शेर कार्यकर्ता, इन गिरफ्तारियों से डरेंगे नही, इस तानाशाही का और डटकर जवाब देंगे। उन्होंने यह मांग कि युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को जल्द से जल्द रिहा किया जाए, वरना हम इस प्रकार से अपनी आवाज उठाते रहेंगे। इस दौरान प्रदर्शन में अनेकों युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हुए, प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका, व केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शन युवा कांग्रेस के कार्यालय के बाहर हुआ, जहां दिल्ली पुलिस ने सभी को बैरिकेडिंग कर रोक दिया।

  • Related Posts

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल 3 मे व्याप्त…

    Continue reading
    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    कॉकरोच जनता पार्टी नेता सौरव दास और आशुतोष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?