अविलंब खत्म कराए पक्की फुलवारी और आशा नगर में जलजमाव : गरिमा

शहरी क्षेत्र में जल जमाव खत्म करने विषय पर नगर निगम पार्षदगण की विशेष बैठक में जन समस्या के प्रति निगम की उदासीनता पर विफरी महापौर

विभागीय आदेश पर आयोजित विशेष बैठक में उठा सड़क और नालों पर अतिक्रमण से सफाई में समस्या खड़ी होने का मुद्दा।

बिट्टू कुमार बिहार/बेतिया। संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र में सुव्यवस्थित जल निकासी और शहरी क्षेत्र को जल जमाव से मुक्त बनाने के मुद्दे पर नगर पार्षद गण की विशेष बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर निगम महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में महापौर ने कहा कि पूरे नगर निगम क्षेत्र में जल जमाव के कारण सैकड़ों परिवारों और राहगीरों को भी पक्की फुलवारी और आशा नगर में बीते एक साल से बनी जलजमाव की स्थिति के कारण काफ़ी परेशानी हो रही है। बार बार के आदेश के बावजूद समस्या का स्थाई निदान नहीं निकल पाया है।श्रीमती सिकारिया ने कहा कि समस्या से पीड़ित स्थानीय निवासियों की लिखित मांग और बवेला मचाने पर भी समस्या का निदान नहीं हो सका है। पैमाइस नहीं होने के कारण अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई नहीं हो पा रही है।

तब मेयर ने कहा कि विभागीय पत्रांक 1231 मे विभाग द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि अतिक्रमण के कारण जल निकासी मे बाधा आ रही है तो अविलम्ब अतिक्रमण हटाया जाय। महापौर ने इसको अविलंब खत्म कराए जाने का सख्त आदेश दिया। वही नगर आयुक्त ने एक ही अमीन होने से कार्य की गति प्रभावित होने के साथ सफाई संसाधनों की कमी और भाड़े पर या आउट सोर्सिंग से सफाई संसाधन लेने पर रोक की बात कही। इस जबाव पर कड़े शब्दों में सवाल खड़ा करते हुए नगर आयुक्त से पूछा गया कि कुछ ही माह पूर्व खरीदे जाने के बाद खराब हो गए, टीपर हो पोकलेन मशीन, अनेक ई रिक्शा आदि की मरम्मती आखिर इतनी देरी से क्यों कराई जा रही है। इसका समर्थन करते हुए सशक्त समिति सदस्य मनोज कुमार, दीपक कुमार, इंद्रजीत यादव सहित आधे दर्जन से भी अधिक अन्य नगर पार्षद गण ने भी हंगामा किया। बैठक की चर्चा में ज्यादातर नगर पार्षद गण ने हिस्सा लिया।

  • Related Posts

    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

     बिहार में एमएलसी चुनाव के बीच लालू यादव…

    Continue reading
    बिहार दौरे पर पहुंचे RSS चीफ मोहन भागवत, पटना एयरपोर्ट पर सीएम सम्राट चौधरी ने किया स्वागत

    पटना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Mahoba News: अंधविश्वास में तांत्रिक की हत्या कर शव कुएं में फेंका, 13 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार

    • By TN15
    • June 9, 2026
    Mahoba News: अंधविश्वास में तांत्रिक की हत्या कर शव कुएं में फेंका, 13 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार

    फिल्म ‘बंटवारा 1947’ में बनीं सनी देओल की बेटी, 15 साल की उम्र में करेंगी बड़ा धमाका?

    • By TN15
    • June 9, 2026
    फिल्म ‘बंटवारा 1947’ में बनीं सनी देओल की बेटी, 15 साल की उम्र में करेंगी बड़ा धमाका?

    आगरा: दूसरी शादी करना चाहता है 74 साल का पति, बुजुर्ग महिला ने लगाई न्याय की गुहार

    • By TN15
    • June 9, 2026
    आगरा: दूसरी शादी करना चाहता है 74 साल का पति, बुजुर्ग महिला ने लगाई न्याय की गुहार

    Delhi News: दिल्ली: फायर डिपार्टमेंट में ‘अग्निवीरों’ की हो भर्ती, DDMA की बैठक में LG ने दिया सुझाव

    • By TN15
    • June 9, 2026
    Delhi News: दिल्ली: फायर डिपार्टमेंट में ‘अग्निवीरों’ की हो भर्ती, DDMA की बैठक में LG ने दिया सुझाव

    UP News : अलंकार अग्निहोत्री ने लगाई BJP में सेंध! UP चुनाव के लिए उतारा उम्मीदवार

    • By TN15
    • June 9, 2026
    UP News : अलंकार अग्निहोत्री ने लगाई BJP में सेंध! UP चुनाव के लिए उतारा उम्मीदवार

    इंडिया गठबंधन के हुजूम में मुसलमान गायब… मौलाना रजवी ने उठाए INDIA ब्लॉक की बैठक पर सवाल

    • By TN15
    • June 9, 2026
    इंडिया गठबंधन के हुजूम में मुसलमान गायब… मौलाना रजवी ने उठाए INDIA ब्लॉक की बैठक पर सवाल