रानीगंज के वार्ड संख्या 35 में पानी संग्रहण की समस्या, पार्षद ने दिया आश्वासन

 अनुप जोशी

रानीगंज- रानीगंज बोरो दो अंतर्गत वार्ड संख्या 35 के रोनाई इलाके के कर्बला रोड क्षेत्र में लोगों को पीने का पानी संग्रह करने के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहाँ पर नल तो हैं, लेकिन वे इस तरह से लगाए गए हैं कि इलाके की महिलाओं को पानी भरने में भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है।

दरअसल, जमीन के स्तर से लगभग तीन-चार फीट नीचे नल लगाए गए हैं, जिससे महिलाओं को गड्ढे में उतरकर नल से पानी भरना पड़ता है। इतना ही नहीं, इस इलाके में कुछ नल तो नाली के अंदर लगे हुए हैं, जिससे लोगों को अपने घरों में पीने का पानी संग्रह करने के लिए नालियों के अंदर बाल्टी लगानी पड़ती है।
जब हमने यहाँ के लोगों से बात की, तो उन्होंने बताया कि शुरू से ही यह नल कुछ इस तरह से लगाए गए हैं। कुछ नल तो जमीन के स्तर से इतने नीचे हैं कि महिलाओं को गड्ढे में उतरकर पानी भरना पड़ता है, जिससे ऐसा लगता है कि वे कुएं से पानी भर रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस वार्ड की पार्षद अख्तरी खातून इस क्षेत्र के दौरे पर नहीं आतीं। हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में इस वार्ड के लोगों ने टीएमसी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा को भारी बढ़त दिलवाई थी, इसलिए पार्षद को लगता है कि चाहे वे यहाँ काम करें या न करें, इस वार्ड की जनता उन्हीं के साथ रहेगी। यही वजह है कि वह इस क्षेत्र के लोगों की परेशानियों की तरफ ध्यान नहीं दे रही हैं।
इलाके के लोगों का कहना है कि एक तो इतनी गर्मी और ऊपर से पानी संग्रह करने में जो परेशानी पेश आ रही है, उससे वे आजीज आ चुके हैं।
इस समस्या को देखते हुए वार्ड पार्षद अख्तरी खातून ने लोगों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जाएगा और पानी के नलों को उचित स्तर पर स्थापित किया जाएगा ताकि लोगों को पानी भरने में कोई दिक्कत न हो। उन्होंने कहा कि वे इस मुद्दे को प्राथमिकता से हल करेंगी और इलाके की महिलाओं को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगी।

  • Related Posts

    आखिर 38 मौतों के सौदागर का संरक्षक कौन है?

    सागर शराब त्रासदी मौतों के पीछे किसका संरक्षण,…

    Continue reading
    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?