बिहार के बक्सर में चौकीदार बन गया ‘जज’, महिला को खंभे से बांध दी तालिबानी सजा

 बक्सर। बक्सर जिले के छतनवार गांव में एक महिला को प्रेम प्रसंग के बाद बिजली के खंभे से बांधकर पीटा गया। चौकीदार समेत दस लोगों पर आरोप है। युवक-युवती भागकर शादी कर ली थी, जिसके बाद युवती के परिवार ने युवक के परिवार की महिला पर हमला किया। पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसडीपीओ ने जांच का आश्वासन दिया है।
छतनवार गांव में एक युवक और युवती ने भागकर शादी कर ली। इसके बाद युवती के परिवार वालों ने युवक के परिवार की एक महिला को निशाना बनाया। महिला को बिजली के खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा गया। इस घटना में गांव के चौकीदार और उसके बेटे की मुख्य भूमिका बताई जा रही है। दस लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि सोशल मीडिया पर शादी का वीडियो वायरल होने के बाद युवती के परिवार वाले भड़क गए थे। गुस्से में उन्होंने युवक के परिवार की महिला को पकड़ लिया और सरेआम उसे बिजली के खंभे से बांधकर पीटा। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
पीड़ित महिला का आरोप है कि चौकीदार और उसके बेटे ने इस घटना का नेतृत्व किया। उन्होंने ही लोगों को उकसाया और महिला को पीटने के लिए कहा। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस चौकीदार को बचाने की कोशिश कर रही है। इसलिए अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणोंं का आरोप है कि एफआईआर दर्ज होने के बाद भी दोषियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस चौकीदार को बचाने में लगी हुई है।
इस मामले पर डुमराव एसडीपीओ अफाख अख्तर अंसारी ने कहा, ‘पुलिस मामले की जांच कर रही है। चौकीदार की भूमिका की भी जांच की जा रही है।’ उन्होंने आश्वासन दिया, ‘दोषी किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।’

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    न बचेगी ट्रम्प शाही …

    • By TN15
    • March 11, 2026
    न बचेगी ट्रम्प शाही …

    न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

    • By TN15
    • March 11, 2026
    न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

    शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

    • By TN15
    • March 11, 2026
    शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

    सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

    • By TN15
    • March 11, 2026
    सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

    पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

    • By TN15
    • March 11, 2026
    पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

    आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया 

    • By TN15
    • March 11, 2026
    आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया