Washington news : पति ने हाथ-पैर बांध कर दिया था जिंदा दफन, ऐपल की घड़ी ने बचाई जान

पीड़ित महिला मरम्मत और हाशियारी दिखाते हुए कब्र से किसी तरह बाहर आने में सफल हुई, इसके बाद उन्होंने अपने ऐपल वॉच से 911पर कॉल करके पुलिस से मदद मांगी। पति ने महिला को ऐपल वॉच को डैमेज भी कर दिया था
ऐपल वॉच ने फिर से एक एक यूजर की जान बचाई है। मामला अमेरिका वॉशिंगटन का है। यहां 42 साल की एक महिला यंग सूक को उनके पति ने चाकू मारने के बाद जमीन में जिंदा दफन कर दिया था। महिला इतना कुछ झेलने के बाद भी चमत्कारिक ढंग से जिंदा बच गई। सूक हिम्मत और होशियारी दिखाते हुए कब्र से किसी तरह बाहर आने में सफल हुईं। इसके बाद उन्होंने अपनी ऐपल वॉच से 911 पर कॉल करके पुलिस से मदद मांगी।

बेडरूम से घसीटा और डक्ट टेप से बांधा

सूक और उनके पति के बी डिवोर्स और पैसों को लेकर चल रही थी। इसी बीच सूक ने अपने पति को घर से जाने के लिए कहा, जिसके बाद उनके पति को काफी गुस्सा आ गया था। सूक जैसे ही अपने बेडरूम में चेंज करने गॅई उनके पति ने उन पर पीछे से हमला कर दिया। पति ने सूक के सिर पर कई वार किये और उन्हें जमीन पर पटक दिया। इसके बाद सूक के पति ने उन्हें डक्ट टेप से बांधा और घसीट कर बेडरूम से बाहर ले गया।

हथौड़ा मारकर ऐपल वॉच को किया डैमेज

सूक काफी सदमें थीं लेकिन उनके पति के सिर पर खून सवार हो चुका था। सूक के पति ने उन्हें जान से मारने का फैसला कर लिया था। इसक लिए उसने घायल सूक को जबर्दस्ती वैन में रखा और जंगल में ले जाकर चाकू मारने के बाद उन्हें जिंदा दफन कर दिया। द डेली बीस्ट की रिपोर्ट के अनुसार पति ने सूक की कलाई पर बंधी ऐबल वॉच को भी हथौड़ा मारकर तोड़ दिया था ताकि वह मदद के लिए कहीं कॉल या मैसेज न कर सकें। हालांकि इसके बाद भी ऐपल वॉच ने सूक का साथ दिया और वह मदद के लिए 911 पर कॉल करने में कामयाब रहीं।

पुलिस को देखते ही सूक ने ली राहत की सांस

सूक ने सब्र से बाहर आते ही आसपास के घरों में जाकर मदद मांगी। 911 पर कॉल रिसीव करने वाले ऑपरेटर ने पुलिस को बताया कि कॉलर काफी घबराई हुई थी और वह बात भी नहीं कर पा रही थी। 911 ऑपरेटर ने पुलिस को कॉलर की तरफ से दरवाजा घटखटाने की आवाज आने के बारे में भी बताया। नंबर ट्रेस करके पुलिस सूक के घर तो पहुंची लेकिन उसे वहां सूक नहीं दिखीं। काफी तलाश के बाद सूक को 17 अक्टूबर को एक अजनबी के घर में पाया गया, जहां वह मदद के इंतजार में थीं। पुलिस को देखते ही सूक ने राहत की सांस ली और कहा कि उनका पति उन्हें जान से मारना चाहता है।

 

  • Related Posts

    जिस 112 साल की ‘प्यारी दादी’ पर डेनमार्क फिदा था, उसका नाज़ी अतीत खुला तो किताब बाज़ार से वापस मंगानी पड़ी
    • TN15TN15
    • November 22, 2026

    डेनमार्क की सबसे लंबी उम्र वाली इंसान बनीं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    25 नवंबर महत्त्वपूर्ण घटनाएँ …

    • By TN15
    • November 24, 2026
    25 नवंबर महत्त्वपूर्ण घटनाएँ …

    पंजाब में 2027 चुनाव से पहले नए गठबंधन की तैयारी, BSP के साथ आएंगे अमृतपाल सिंह?

    • By TN15
    • November 24, 2026
    पंजाब में 2027 चुनाव से पहले नए गठबंधन की तैयारी, BSP के साथ आएंगे अमृतपाल सिंह?

    ‘हवा में बात करने…’ अतरौलिया सीट पर ओपी राजभर का संजय निषाद पर पलटवार

    • By TN15
    • November 24, 2026
    ‘हवा में बात करने…’ अतरौलिया सीट पर ओपी राजभर का संजय निषाद पर पलटवार

    26 को राष्ट्रपति को यह ज्ञापन देंगे किसान मजदूर!

    • By TN15
    • November 24, 2026
    26 को राष्ट्रपति को यह ज्ञापन देंगे किसान मजदूर!

    पंजाब में बीजेपी और अकाली दल के बीच हुआ गठबंधन, अमित शाह ने किया ऐलान!

    • By TN15
    • November 24, 2026
    पंजाब में बीजेपी और अकाली दल के बीच हुआ गठबंधन, अमित शाह ने किया ऐलान!

    अच्छा होने की भी एक कीमत चुकानी पड़ती है…

    • By TN15
    • November 24, 2026
    अच्छा होने की भी एक कीमत चुकानी पड़ती है…