बेसीसीआई और धोनी की वजह से टीम से बहार : हरभजन

द न्यूज़ 15

नई दिल्ली| क्रिकेट से पूरी तरह संन्यास लेने के कुछ ही दिनों के बाद भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने खुलासा किया है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और पूर्व कप्तान एमएस धोनी राष्ट्रीय टीम से उन्हें बाहर करने के लिए जिम्मेदार थे। हरभजन ने बीसीसीआई के कुछ अधिकारियों को लेकर खुलासा किया है।

हरभजन ने यह भी कहा, “किस्मत ने हमेशा मेरा साथ दिया है। बस कुछ बाहरी कारक मेरे पक्ष में नहीं थे और शायद, वे पूरी तरह से मेरे खिलाफ थे। इसका कारण यह है कि जिस तरह से मैं गेंदबाजी कर रहा था या जिस गति से मैं आगे बढ़ रहा था। मैं 31 साल का था जब मैंने 400 विकेट लिया था और अगर मैं 4-5 साल और खेलता, तो शायद मैं 100-150 या उससे अधिक विकेट और लेलेता।”

उन्होंने आगे कहा, “हां, एमएस धोनी तब कप्तान थे लेकिन मुझे लगता है कि यह बात धोनी के सिर से ऊपर थी। कुछ हद तक, कुछ बीसीसीआई अधिकारी इसमें शामिल थे और वे नहीं चाहते थे कि मुझे कप्तान से कोई समर्थन प्राप्त हो, लेकिन एक कप्तान कभी भी बीसीसीआई से ऊपर नहीं हो सकता। बीसीसीआई के अधिकारी हमेशा कप्तान, कोच या टीम से बड़े रहे हैं।”

हरभजन ने कहा, “धोनी के पास अन्य खिलाड़ियों की तुलना में बीसीसीआई का ज्यादा समर्थन था और अगर बाकी खिलाड़ियों को भी उसी तरह का समर्थन मिलता, तो वे भी खेलते। ऐसा नहीं था कि बाकी खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करना भूल गए या किया नहीं।”

भज्जी ने कहा, “हर खिलाड़ी भारत की जर्सी पहनकर संन्यास लेना चाहता है लेकिन किस्मत हमेशा आपके साथ नहीं होती और कभी-कभी आप जो चाहते हैं वह नहीं होता है। आपने वीवीएस (लक्ष्मण), राहुल (द्रविड़) और वीरेंद्र सहवाग जैसे खिलाड़ियों को देखा होगा, जिन्होंने मौका न मिलने पर संन्यास ले लिया था।”

हरभजन ने अपने जीवन पर बायोपिक बनने की इच्छा भी जताई। हरभजन ने कहा, “मैं अपने जीवन पर एक फिल्म या वेब सीरीज बनाना चाहता हूं ताकि लोग मेरी कहानी के बारे में जान सके कि मैं किस तरह का आदमी हूं और मैं क्या करता हूं।

Related Posts

रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं, इंग्लैंड के ऑलराउंडर को बताया वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी 
  • TN15TN15
  • March 14, 2026

रिकी पोंटिंग ने टी 20 वर्ल्ड कप 2026…

Continue reading
किसान सभा, किसान परिषद और किसान एकता संघ के बीच विजय सिंह पथिक स्टेडियम में मैत्रीपूर्ण क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
  • TN15TN15
  • February 18, 2026

स्थान: विजय सिंह पथिक स्टेडियम, ग्रेटर नोएडा किसान…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कायर सरकार-कमजोर विपक्ष और बेहाल जनता!  

  • By TN15
  • March 17, 2026
कायर सरकार-कमजोर विपक्ष और बेहाल जनता!  

भारतीय भक्ति काव्य परम्परा, ‌‌संगीत‌ की संगत में ‌गुज़रे तीन दिन!

  • By TN15
  • March 17, 2026
भारतीय भक्ति काव्य परम्परा, ‌‌संगीत‌ की संगत में ‌गुज़रे तीन दिन!

समाजवादी राजनीति का आधार विचार और संघर्ष होना चाहिए न कि सत्ता

  • By TN15
  • March 17, 2026
समाजवादी राजनीति का आधार विचार और संघर्ष होना चाहिए न कि सत्ता

होर्मुज पर गच्चा खाने के बाद बौखलाए ट्रंप, कहा – हमें किसी की जरूरत नहीं…

  • By TN15
  • March 17, 2026
होर्मुज पर गच्चा खाने के बाद बौखलाए ट्रंप, कहा – हमें किसी की जरूरत नहीं…

व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए बहुसंख्यक जनता के हितों पर बार-बार मर्मांतक चोट की मोदी ने

  • By TN15
  • March 17, 2026
व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए बहुसंख्यक जनता के हितों पर बार-बार मर्मांतक चोट की मोदी ने

युद्ध नहीं बुद्ध चाहिए …

  • By TN15
  • March 17, 2026