वांछित अपराधी राहुल कुमार झा लोडेड कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार

समस्तीपुर: जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने निकसपुर दुर्गा मंदिर के पास एक चाय दुकान से वांछित पेशेवर अपराधी राहुल कुमार झा को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक लोडेड देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने शस्त्र अधिनियम की धारा-25 (1-बी) ए/26 के तहत मामला दर्ज किया है।

गोलीबारी और जमीनी विवाद के मामले में था फरार:

पुलिस जांच में सामने आया कि राहुल कुमार झा 21 दिसंबर 2024 को रामापुर महेशपुर (मोरवा उत्तरी) में हुए जमीनी विवाद में मारपीट और गोलीबारी की घटना में शामिल था। इस मामले में ताजपुर थाना कांड संख्या-265/24 के तहत 126 (2)/115 (2)/191(2)/192(1)/190/118(2)/117(2)/109/352/351(1) BNS एवं 27 शस्त्र अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें वह फरार चल रहा था।

अपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस:

गिरफ्तार राहुल कुमार झा का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस अन्य जिलों में भी उसके रिकॉर्ड की जांच कर रही है। उस पर हत्या, चोरी, शराब व्यापार समेत कई संगीन अपराधों के मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ ताजपुर, सरायरंजन, मुसरीघरारी, मुफ्फसिल, कल्याणपुर और महुआ थाने में एक दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम:

अपराधी की गिरफ्तारी के लिए ताजपुर थानाध्यक्ष शनि कुमार मौशम, पुअनि मो. शहबाज आलम, पुअनि राजबंश कुमार, सिपाही लक्ष्मण सिंह, सिपाही राहुल कुमार और सशस्त्र बल की टीम ने छापेमारी अभियान चलाया।

पुलिस ने कहा कि इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगेगा और आगे भी ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    • By TN15
    • March 14, 2026
    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    • By TN15
    • March 14, 2026
    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    • By TN15
    • March 14, 2026
    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    • By TN15
    • March 14, 2026
    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला