एमएलसी चुनाव में कई जगहों पर 90 प्रतिशत के पार वोटिंग, सपा ने लगाया धांधली का आरोप

 द न्यूज 15 
लखनऊ। देश में यदि किसी राज्य की राजनीति सबसे ज्यादा गर्मायी हुई है वह उत्तर प्रदेश है। चाहे बुलडोजर का डर हो बयानबाजी हो या फिर चुनाव, हर मामले में उत्तर प्रदेश चर्चा में रहता है। एमएलसी चुनाव में भी प्रदेश पर सभी का ध्यान है। आज हुए एमएलसी चुनाव में ९० प्रतिशत मतदान हुआ। विपक्ष में बैठी समाजवादी पार्टी ने कई जगह पर चुनाव में धांधली होने का आरोप लगाया है। सपा की ओर से ट्वीट जारी कर बाकायदा एक वीडियो जारी किया गया है।
उधर इस चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मुलायम सिंह यादव, शिवपाल यादव, राजा भैया, रवि किशन समेत तमाम दिग्गजों ने अपने-अपने का मत का प्रयोग किया। वहीं कांग्रेस नेता अजय राय ने ट्वीट करके पीएम मोदी पर निशाना साधा। अजय राय ने कहा है कि “विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत झौंकने वाले मोदी जी क्या विधान परिषद चुनाव में भाजपा प्रत्याशी “सुदामा पटेल” को जिताने नहीं आएंगे? क्या पीएम अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं करेंगे”? दरअसल उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 27 सीटों पर आज मतदान हुआ है। मतदान सुबह आठ बजे से शुरू हुआ और शाम चार बजे तक चला। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के अनुसार, चुनाव मैदान में 95 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। कार्यालय के मुताबिक, विधान परिषद चुनाव में 739 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हुई है।

Related Posts

अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

अरुणाचल प्रदेश सरकार लगातार यह दावा करती रही…

Continue reading
‘किसी भी राजनीतिक पार्टी से मिलने से ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर EC की सफाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

क्या सरकार को भी बर्खास्त कर सकते हैं CJI सूर्यकांत!

क्या सरकार को भी बर्खास्त कर सकते हैं CJI सूर्यकांत!

त्योहारों के मौसम में जनजीवन और व्यापार की रक्षा के लिए प्रदर्शन दिसंबर तक स्थगित करने की अपील

त्योहारों के मौसम में जनजीवन और व्यापार की रक्षा के लिए प्रदर्शन दिसंबर तक स्थगित करने की अपील

उत्तर प्रदेश में ‘ज्ञानेश हटाओ, एस आई आर रद्द करो’ आंदोलन का ऐलान

उत्तर प्रदेश में ‘ज्ञानेश हटाओ, एस आई आर रद्द करो’ आंदोलन का ऐलान