कुशीनगर में ग्रामीणों के विरोध के कारण प्रभावित हुआ मतदान, ग्रामीण बोले- पुल नहीं तो वोट नहीं

द न्यूज 15

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश में कुशीनगर जिले के तमकुहीराज विधानसभा में पक्के पुल के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मतदान का बहष्किार किया। ग्रामीणों के विरोध के चलते करीब दो घंटे तक मतदान बाधित रहा।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक पिपराघाट के रणजीत टोला मतदान केन्द्र संख्या 320, 321 व 322 के मतदाताओं ने पक्के पुल निर्माण को लेकर मतदान का सामूहिक बहष्किार किया था। मौके पर पहुँचे एसडीएम तमकुहीराज सीएल सोनकर ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर मतदान के लिए तैयार किया। एसडीएम के लिखित आश्वासन पर ग्रामीण मतदान के लिए तैयार हुए है। लगभग दो घण्टे तक मतदान प्रक्रिया बाधित हुई है।
उधर, तमकुहीराज तहसील अन्तर्गत विकास खण्ड दुदही क्षेत्र के ग्राम पंचायत तिवारी पट्टी स्थित प्राथमिक वद्यिालय  पर मतदान केन्द्र  बूथ नम्बर  82 पर ईवीएम मशीन खराब होने के कारण करीब एक घंटे तक मतदान बाधित रहा। इस दौरान कतार में लगे मतदाता धैर्य के साथ अपनी बारी का इंतजार करते रहे। यूपी विधानसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान आज हो रहा है। 10 जिलों की 57 सीटों पर हो रहे इस चरण के चुनाव में सीएम योगी आदित्‍यनाथ खुद गोरखपुर सदर सीट से मैदान में हैं। उन्‍होंने मतदान शुरू होते ही अपने बूथ पर पहुंचकर वोट डाला। इसके बाद मीडियाकर्मियों से बात करते हुए सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने दावा किया छठे चरण में बीजेपी के पक्ष में जोरदार छक्‍का लगेगा। बीजेपी पौने तीन सौ, तीन सौ के लक्ष्‍य को हासिल करेगी। सातवें चरण में यह आंकड़ा रिकॉर्ड बनाएगा।
सीएम ने कहा कि 5 चरणों का जो रुझान है भाजपा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत से काफी आगे चल रही है। आज छठे चरण का चुनाव है, आज जोरदार छक्का लगेगा और भारतीय जनता पार्टी पौने 300, 300 के लक्ष्य को प्राप्त करेगी, सातवें चरण में यह आंकड़ा रिकॉर्ड बनाएगा। मैंने कहा था कि पीएम मोदी के विकास और सुशासन के मुद्दे को जनता ने 2014, 2017, 2019 में अंगीकार किया और 2022 में भी बरकरार रहेगा। 80 फीसदी सीटें बीजेपी की आएंगी और 20 फीसदी में विपक्ष में बंटवारा होगा।
उन्‍होंने कहा कि उत्तर प्रदेश समान्य निर्वाचन में मुझे अपना मतदान देने का अवसर प्राप्त हुआ है। जनता जनार्दन में अपार उत्साह है। यह आम जनमानस की जागरूकता का प्रमाण है कि ना केवल जनता जनार्दन अपने संवैधानिक अधिकारों के प्रति बल्कि अपने संवैधानिक कर्तव्यों के प्रति बहुत जागरूक है। खास कर माताएं बहनें जिस उत्साह के साथ मतदान करने आ रही हैं, बहुत शुभ है। छठे चरण में आज मतदान हो रहा है। पूरे 9 जनपदों के सभी मतदाताओं से मेरी अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में बूथ पर जाकर मतदान करें। एक अच्छी सरकार के लिए, सुशासन की स्थापाना के लिए, मतदान करना है।
सीएम योगी ने जनता से अपील की कि वे मतदान स्वंय भी करें और हरेक मतदाता को मतदान के लिए प्रेरित करें। उन्‍होंने कहा कि राजनीति को कुछ लोगों ने वंशवाद, भ्रष्टाचार, माफियावाद और आतंकवाद के समर्थन का पर्याय बनाने का प्रयास किया है। अगर हमें इस विकृति से बाहर निकलना है, वंशवाद, जातिपाति और मजहब की राजनीति से बाहर निकलना है तो मदान करें और विकास, सुशासन, सुरक्षा और राष्ट्रवाद के मुद्दे पर भाजपा के समर्थन में मतदान करें। आज कोई दल ऐसा नहीं कह सकता है कि हमें सत्ता में रहने का मौका नहीं मिला, सबको जांचा-परखा है, थोड़ी सी चूक कहीं बाद में लोगों को पाश्चाताप करने के लिए मजबूर ना करे, इस पर हमें ध्यान देना होगा। बेहतर भविष्य के लिए, बेहतर उत्तर प्रदेश के लिए, सुरक्षा-राष्ट्रवाद के लक्ष्य प्राप्त करने की गारंटी भी होगी।

  • Related Posts

    परिवर्तन यात्रा निकालकर अखिलेश यादव का खेल बिगाड़ेंगे चंद्रशेखर आज़ाद!

    सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से मिलने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हमे परीक्षा नहीं, शिक्षा और रोजगार चाहिए

    • By TN15
    • June 10, 2026
    हमे परीक्षा नहीं, शिक्षा और रोजगार चाहिए

    1857 की क्रांति को दबाने में सेना पर आए खर्च की भरपाई के लिए भारतीयों पर थोपा गया था इनकम टैक्स!

    • By TN15
    • June 10, 2026
    1857 की क्रांति को दबाने में सेना पर आए खर्च की भरपाई के लिए भारतीयों पर थोपा गया था इनकम टैक्स!

    अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा बोली- इसके पीछे बीजेपी

    • By TN15
    • June 10, 2026
    अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा बोली- इसके पीछे बीजेपी

    राम मंदिर में चढ़ावे के गबन के आरोपों पर BJP नेता ने जांच करने को PM मोदी को चिट्ठी!

    • By TN15
    • June 10, 2026
    राम मंदिर में चढ़ावे के गबन के आरोपों पर BJP नेता ने जांच करने को PM मोदी को चिट्ठी!

    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल

    • By TN15
    • June 10, 2026
    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल

    UP में सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र बनेगा युवाओं का नया भविष्य, योगी सरकार का बड़ा कदम

    • By TN15
    • June 10, 2026
    UP में सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र बनेगा युवाओं का नया भविष्य, योगी सरकार का बड़ा कदम