वोट चोर गद्दी छोड़ सिग्नेचर कैंपेन का आयोजन किया गया

अनुज कुमार शर्मा ब्यूरो

बिजनौर। यूथ कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जिला कांग्रेस कार्यालय के बाहर वोट चोर गद्दी छोड़ सिग्नेचर कैंपेन का आयोजन किया गया। जिसमें युवा कांग्रेसियों ने कहा कि सत्ता में बैठी सरकार ‘कमजोर तबके का वोट काटना बंद करे’ और चुनाव आयोग के साथ चल रहे मिली भगत का गंदा खेल बंद करे। भारी संख्या में लोगों ने इस कैंपेन में भाग लिया।
युवा जिला अध्यक्ष ठाकुर गौतम सिसोदिया ने अपने संबोधन में कहां की बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी ने भारत का संविधान बनाकर भारतीय लोकतंत्र को मजबूती प्रदान की है। बाबा साहब द्वारा बनाये गये भारत के संविधान को सत्ता में बैठे लोग कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। हमारे देश की संवैधानिक संस्थाओं को दुरूपयोग कर रहे हैं। यह न केवल लोगों के मताधिकार का हनन है, बल्कि हमारे लोकतंत्र के लिए भी एक ख़तरा है। कांग्रेस पार्टी जनादेश की रक्षा और चुनावी प्रक्रिया की अखंडता को बनाए रखने की इस लड़ाई में दृढ़ और एकजुट है। कांग्रेस का एक भी सिपाही सत्ता में बैठी सरकार के इस कृत्य को बर्दाश्त नही करेगा। सभी कांग्रेसी माननीय राहुल गांधी जी के साथ खड़े रहेंगे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हेनरीता राजीव सिंह, युवा जिला अध्यक्ष ठाकुर गौतम सिसौदिया, मीनू गोयल, मुनीष त्यागी, प्रदीप ठाकुर, हुमायूं बेग, ज़ैद बिन महताब,अजहर मंसूर, खालिद अंसारी, साहिल मालिक, मो कैफ, तनुज चौहान, शीतल चौहान, विश्व मोहन सिंह, सलमान अहमद, सत्यवीर चौहान, अयान जावेद, मो आदिल, दानिश आजमी, यावर, उबैद, राफे, कपिल कुमार आदि रहे।

  • Related Posts

    शासन और प्रशासन को काम करना होगा नहीं तो …
    • TN15TN15
    • July 30, 2026

    चरण सिंह  उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के…

    Continue reading
    शोक संतप्त परिवारों के बीच पहुंचे जनसेवक, कहा-माता-पिता का साया सबसे बड़ा सहारा
    • TN15TN15
    • July 29, 2026

    संवेदनाओं का सैलाब: डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी व…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अब CJP क्या करेगी, राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके?  

    • By TN15
    • July 31, 2026
    अब CJP क्या करेगी, राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके?  

    शहीद उधम सिंह शहीदी दिवस पर क्रांतिकारी सलाम !

    • By TN15
    • July 31, 2026
    शहीद उधम सिंह शहीदी दिवस पर क्रांतिकारी सलाम !

    गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग!

    • By TN15
    • July 31, 2026
    गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग!

    एसकेएम और ट्रेड यूनियनों का 10 को चक्का जाम आंदोलन 

    • By TN15
    • July 30, 2026
    एसकेएम और ट्रेड यूनियनों का 10 को चक्का जाम आंदोलन 

    मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी

    • By TN15
    • July 30, 2026
    मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी

    फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP…, धमकी का आरोप लगा बोले दीपके

    • By TN15
    • July 30, 2026
    फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP…, धमकी का आरोप लगा बोले दीपके