धनबाद। विश्व भारती जन सेवा संस्थान ने भाकपा माले के महासचिव कॉमरेड दीपांकर भट्टाचार्या को सहारा भुगतान से संबंधित ज्ञापन दिया। दीपांकर भट्टाचार्य कॉमरेड ए के राय धनबाद के पूर्व सांसद के मूर्ति अनावरण के लिए धनबाद आए हुए थे।
इस अवसर पर विश्व भारती जनसेवा संस्थान के राष्ट्रीय सचिव श्री नागेंद्र कुमार कुशवाहा.संस्थान के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री अमरेश चक्रवर्ती.कार्यालय प्रभारी दीपेश कुमार.सुशील अग्रवाल और निरसा विधायक कॉमरेड अरूप चटर्जी ने सहारा स्कैम क्या है.ओर अमित शाह मोदी जी की सरकार ने किस प्रकार सहारा को संरक्षण दे रहा है और सहारा सेबी विवाद क्या है.इसे विस्तार से समझाया ओर ज्ञापन दिया. तथा अपना मांगपत्र भी सौंपा।







