विश्व हिंदू परिषद द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

 अनूप जोशी

रानीगंज- रानीगंज में विश्व हिंदू परिषद के कार्यालय में मंगलवार को एक निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यहां पर लोगों के विभिन्न प्रकार की जांच की गई। इस शिविर के दौरान लोगों की आंखों की जांच की गई,साथ ही जनरल फिजिशियन, कार्डियोलॉजिस्ट आदि ने भी लोगों की जांच की। यहां पर पीडियाट्रिशियन द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य की भी जांच की गई। ऐसे कार्यक्रम को सफल बनाने में आनंदलोक हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने अहम भूमिका निभाई।
इस कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष मनोज सराफ,रानीगंज प्रखंड के सचिव शुभम राऊत,बजरंग दल जिला संयोजक हरीश मिश्रा,बजरंग दल जिला सहसंयोजक लालू शर्मा,सतीश पासवान,मनोज राऊत,अन्तु शर्मा, रोशन राजबंशी समेत अन्य लोग मौजूद थे।
शुभम राऊत ने बताया कि 27 जून से 3 जुलाई तक विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की तरफ से पूरे देश में सामाजिक समरसता भाव का कार्यक्रम किया जा रहा है। इसके तहत आज इस निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जहां पर 100 से ज्यादा लोगों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच की गई। इसका उद्देश्य समाज में समरसता फैलाना और लोगों की सेवा करना है।
मनोज सराफ ने कहा कि इस निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्देश्य समाज में समरसता फैलाना और लोगों की सेवा करना है। यह कार्यक्रम हमारे संगठन के सामाजिक समरसता भाव को मजबूत करने के प्रयास का एक हिस्सा है। उन्होंने कहा आने वाले दिनों में भी हम इसी तरह के सेवा कार्य जारी रखेंगे।”
स्वास्थ्य जांच शिविर से लोगों को काफी लाभ हुआ है। हमारा प्रयास है कि हम समाज के हर वर्ग की मदद करें।

  • Related Posts

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    गुजरात चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह…

    Continue reading
    ‘उज्जैन की शाही मस्जिद का एक हिस्सा टूटेगा’, इंदौर HC से मुस्लिम पक्ष को झटका

    उज्जैन की शाही जामा मस्जिद की कमेटी द्वारा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार