फुटबॉल मैच में हिंसा : प्रशंसक आपस में ही करने लगे मारपीट, स्टेडियम में मच गई चीख-पुकार, 26 घायल, 10 की हालत नाजुक

Clash At Mexico Football Match: यह मुकाबला क्वेरेटारो शहर के ला कोर्रेगिडोरा स्टेडियम में क्वेरेटारो और एटलस के बीच खेले जा रहा था। दोनों टीमों की खिलाड़ी भी अपनी जान बचाने को जल्दी से लॉकर रूम में भाग गए। 

नई दिल्ली (एजेंसी)। मैक्सिको के क्वेरेटारो स्थित कोरेगिडोरा स्टेडियम में शनिवार यानी 5 मार्च, 2022 को क्वेरेटारो और एटलस के बीच मैक्सिकन फुटबॉल लीग मैच के दौरान प्रशंसकों में भिड़ंत हो गई। विवाद में कई लोग घायल हो गए, इनमें से कई गंभीर रूप से घायल हैं।
सेंट्रल मैक्सिको में शनिवार यानी 5 मार्च 2022 को एक फुटबॉल मैच के दौरान प्रशंसकों के बीच अचानक लड़ाई होने लगी। लड़ाई ने थोड़ी ही देर में इतना गंभीर रूप ले लिया कि स्टेडियम में चीख-पुकार मच गई और 62वें मिनट में मैच को निलंबित करना पड़ा। यही नहीं, लड़ाई में कम से कम 26 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्टैंड में काफी तोड़फोड़ हुई है। सुरक्षाकर्मियों ने मैदान के गेट खोल दिए ताकि महिलाओं और बच्चों समेत प्रशंसक स्टैंड से बचकर बाहर निकल सकें।
मैक्सिकन फुटबॉल लीग का यह मुकाबला क्वेरेटारो शहर के ला कोर्रेगिडोरा स्टेडियम में क्वेरेटारो और एटलस के बीच खेले जा रहा था। दोनों टीमों की खिलाड़ी भी अपनी जान बचाने को जल्दी से लॉकर रूम में भाग गए। क्वेरेटारो प्रांत के गवर्नर मौरिसियो कुरी ने कहा है कि अस्पताल ले जाए गए 26 में से 3 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। तीन की हालत गंभीर है, जबकि 10 की हालत बेहद नाजुक है। अन्य दस खतरे से बाहर हैं। मौरिसियो कुरी ने कहा, ‘यह सही है कि कोई मौत नहीं हुई है, लेकिन हम यह नहीं कह सकते कि यह कोई त्रासदी नहीं है। उन्होंने मैच के लिए सुरक्षा योजना की आलोचना करते हुए कहा कि मैदान के अंदर पुलिस अधिकारी पर्याप्त संख्या में नहीं थे।’
मैदान के अंदर की स्थिति को नियंत्रित करने में सुरक्षा गार्ड भी पूरी तरह से असमर्थ हो गए थे। हिंसा को बढ़ता देख सुरक्षा गार्डों ने प्रशंसकों को सुरक्षित निकालने के लिए स्टेडियम के सभी दरवाजे खोल दिए। उन्होंने फैंस और उनके परिवारों को बाहर निकालने की कोशिश भी की। काफी लोग तो बाहर निकल गए, लेकिन कुछ लोगों ने मारपीट जारी रखी। सुरक्षा गार्ड्स ने किसी तरह खिलाड़ियों को लॉकर रूम में भेजा। फुटबॉल स्टेडियम में हिंसा की वीडियो फुटेज सामने आई है। वीडियो में प्रशंसक एक-दूसरे पर गिरे पड़े दिख रहे हैं। लड़ाई के दौरान VAR मॉनिटर टूट गया। सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरों में घायल प्रशंसकों को दिखाया गया है।
मैक्सिको के लीगा-एमएक्स के कार्यकारी अध्यक्ष ने घटना की निंदा की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘स्टेडियम में सुरक्षा की कमी के लिए जिम्मेदार लोगों को कड़ी सजा दी जाएगी। हमारी प्राथमिकता खिलाड़ियों और प्रशंसकों की सुरक्षा है।’

Related Posts

वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई
  • TN15TN15
  • June 16, 2026

ट्राई सीरीज में बीते सोमवार (15 जून) इंडिया-ए…

Continue reading
कौन हैं फीफा वर्ल्ड कप 2026 में इतिहास रचने वाले सरप्रीत सिंह? पिता चलाते हैं किराने की दुकान
  • TN15TN15
  • June 16, 2026

नई दिल्ली।  फीफा वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

  ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

  • By TN15
  • June 16, 2026
  ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

  • By TN15
  • June 16, 2026
मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

  • By TN15
  • June 16, 2026
वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

  • By TN15
  • June 16, 2026
राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

  • By TN15
  • June 16, 2026
अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया

  • By TN15
  • June 16, 2026
’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया