श्रेयस अय्यर ने की विराट कोहली, रोहित शर्मा और केएल राहुल की बराबरी

इस मामले में रन मशीन को भी पीछे छोड़ा

द न्यूज 15 
नई दिल्ली। श्रेयस अय्यर ने श्रीलंका के खिलाफ संपन्न हुई तीन मैचों की टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने तीन मैचों की सीरीज के सभी मैचों में अर्धशतक जड़ा और साथ ही नॉटआउट भी रहे। इसके अलावा वह लगातार तीन टी20 मुकाबलों में अर्धशतक लगाने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी भी बने। इसके अलावा उन्होंने विराट कोहली को भी पछाड़ा है।
आपको बता दें कि श्रेयस अय्यर ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के तीनों मुकाबलों में नाबाद रहते हुए कुल 204 रन बनाए हैं। वह इकलौते भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने किसी तीन मैच की द्विपक्षीय टी20 सीरीज में 200 का आंकड़ा पार किया है। उनसे पहले विराट कोहली के नाम 199 रनों का रिकॉर्ड दर्ज था जो उन्होंने 2016 में बनाया था। इसके अलावा श्रेयस अय्यर लगातार तीन टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में अर्धशतक लगाने वाले चौथे भारतीय बन गए हैं। इस सूची में उनसे पहले विराट कोहली, केएल राहुल और मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा का नाम शामिल था। विराट ने अभी तक तीन बार ऐसा किया है तो राहुल ने दो बार।
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ आखिरी टी20 में इस फॉर्मेट का अपना 125वां इंटरनेशनल मैच खेला। इस मामले में उन्होंने पाकिस्तान के शोएब मलिक (124) को पछाड़ा। अब वह सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। पहले मैच में हिटमैन मार्टिन गप्टिल को पछाड़कर दुनिया के सर्वाधिक टी20 रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने थे।
भारत ने श्रीलंका को तीन मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में 6 विकेट से हराया और मेजबानों का 3-0 से सूपड़ा साफ किया। रोहित शर्मा की कप्तानी में यह भारत की लगातार 12वीं जीत थी। इस मामले में टॉप पर काबिज अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान अश्गर अफगान की भी रोहित ने बराबरी कर ली है। इसके अलावा भारत की भी यह लगातार 12वीं टी20 इंटरनेशनल जीत थी। टी20 वर्ल्ड कप 2021 के शुरुआत दो मैच (पाकिस्तान और न्यूजीलैंड) हारने के बाद से भारत अजेय है। टी20 सीरीज के बाद अब श्रीलंका मेजबानों के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। पहला टेस्ट 4 से 8 मार्च मोहाली और दूसरा टेस्ट 12 से 16 मार्च बेंगलुरू में खेला जाएगा।

Related Posts

वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
  • TN15TN15
  • August 13, 2026

वैभव सूर्यवंशी ने पिछले एक साल में अपनी…

Continue reading
IPL स्टार अभिषेक पोरेल बलात्कार के आरोपों में गिरफ्तार, प्राइवेट मोमेंट रिकॉर्ड किए!
  • TN15TN15
  • August 11, 2026

कोलकाता। इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

  • By TN15
  • August 14, 2026
वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

  • By TN15
  • August 14, 2026
जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

  • By TN15
  • August 14, 2026
वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

  • By TN15
  • August 14, 2026
‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’

  • By TN15
  • August 14, 2026
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’

‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है

  • By TN15
  • August 14, 2026
‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है