संघर्ष का प्रतीक बनीं विनेश फोगाट!

चरण सिंह

अंतरराष्ट्रीय पहलवान विनेश फोगाट आज की तारीख में देश का गौरव बन चुकी हैं। जिस तरह से उनका पूरा जीवन संघर्ष में बीता। जिस तरह से उन्होंने भाजपा के सांसद और कुश्ती फेडरेशन के अध्यक्ष रहे बृजभूषण शरण सिंह पर लगने वाले यौन शोेषण को लेकर बृजभूषण सिंह के खिलाफ जंतर मंतर पर उनके खिलाफ होने वाला आंदोलन हो। केंद्र सरकार का आंदोलन को खत्म करने वाली रणनीति के खिलाफ खड़ा होना हो, ओलंपिक में अपने वजन की कुश्ती में फाइनल में पहुंचना हो। १०० ग्राम अधिक वजन होने की वजह से फाइनल के लिए डिस्क्वालीफाई करने के खिलाफ लड़ना हो। अब जब विनेश फोगाट सिंधू बोर्डर पर २०० दिन पूरे होने पर किसानों के बीच बैठी हों। ऐसे में कहा जा सकता है कि विनेश फोगाट हर किसी की आवाज बनने का प्रयास कर रही है। देखने की बात यह है कि आंदोलन में जिस तरह से विनेश फोगाट ने किसान आंदोलन में किसानों की पैरवी करते हुए कहा कि कोई शौकिया आंदोलन नहीं करता। मजबूरी में आंदोलन करने पड़ते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जब कोई भी आंदोलन बड़ा चलता है तो लोगों को उम्मीद बंधती है। किसान आंदोलन के २०० दिन पूरे हो गये फिर भी ऐसा लग रहा है कि जैसे आज ही किसान आंदोलन शुरू हुआ हो।
देखने की बात यह है कि जहां दूसरे खिलाड़ी पैसे कमाकर एशोआराम की जिंदगी बिताने लग जाते हैं, ऐसे में विनेश फोगाट संघर्ष में दिखाई देती हैं। जहां उन्होंने दिल्ली जंतर मंतर पर महिला पहलवानों के साथ किये जाने वाले यौन शोषण के खिलाफ आवाज उठाई वहीं किसान आंदोलन में भी वह सक्रिय दिखाई दीं। किसान आंदोलन में जिस गेटअप में विनेश फोगाट गई थीं वह पूरा नेता वाला गेटअप था। विनेश फोगाट जिस तरह से एक आंदोलनकारी के रूप में उभरकर सामने आये हैं उससे यह लगता कि वह उनका चेहरा विधायक या सांसद बनने वाला चेहरा नहीं है बल्कि वह एक क्रांतिकारी क्रांतिकारी का है। देखने की बात यह भी है कि अधिकतर आंदोलन में विनेश फोगाट के साथ बजरंग पूणिया औेर साक्षी मलिक भी रहे हैं। किसान आंदोलन में यह किसान क्यों नहीं पहुंचे क्या ये लोग किसन नहीं हैं ?
वैसे पहलवानों के आंदोलन से लेकर अब तक के विनेश फोगाट के संघर्ष की समीक्षा की जाए तो विनेश फोगाट न तो आंदोलन में झुकीं और न ही आंदोलन को खत्म कराने के लिए किये गये केंद्र सरकार के प्रयास के आगे। उल्टे विनेश फोगाट ने अपने को हर जगह साबित किया। जब गृहमंत्री अमित शाह ने पहलवानों की समस्या को सुनने के लिए बुलाया तो साक्षी मलिक और बजरंग पूणिया ने तो अमित शाह के साथ मीटिंग की पर विनेश फोगाट वहां नहीं पहुंची। ऐसे ही तत्कालन खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने मीटिंग की तब भी विनेश फोगाट ने मीटिंग से दूरी बनाकर रखी। मतलब विनेश फोगाट को अपनी जिंदगी में समझौते नहीं करने हैं।

 

  • Related Posts

    इंडिया गठबंधन के हुजूम में मुसलमान गायब… मौलाना रजवी ने उठाए INDIA ब्लॉक की बैठक पर सवाल

    नई दिल्ली। दिल्ली में विपक्षी दलों के इंडिया…

    Continue reading
    मोदी जी यह कैसी सादगी ? लंदन में कानून मंत्री घुमा रहे 75 जजों को!

    क्या भारत में नहीं सकती थी सेकेंड इंटरनेशनल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

      ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

    • By TN15
    • June 16, 2026
      ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

    मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

    • By TN15
    • June 16, 2026
    मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

    वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

    • By TN15
    • June 16, 2026
    वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

    • By TN15
    • June 16, 2026
    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

    अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

    • By TN15
    • June 16, 2026
    अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

    ’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया

    • By TN15
    • June 16, 2026
    ’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया