भाई-बहन कब बन गए प्रेमी-प्रेमिका?

 युवक की खुदकुशी के बाद सच आया सामने, तो सन्न रह गए लोग

 पटना। बिहार की राजधानी पटना से प्रेमी-प्रेमिका का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दोनों खुद को भाई-बहन बताकर कमरा किराए पर ले रखा था। दोनों साथ ही रह रहे थे। इस बीच, सोमवार सुबह एक अनहोनी हो गई। दोनों में हुई लड़ाई के बाद प्रेमी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। खास बात ये है कि प्रेमी-प्रेमिका दोनों बिहार के भागलपुर जिले के रहने वाले हैं और पटना के अगमकुआं थाना इलाके में उमेश पंडित के मकान में रह रहे थे।
मकान मालिक से दोनों ने खुद को भाई-बहन बताकर किराए पर कमरा लिया था। 10 अगस्त को ही मकान मालिक उमेश पंडित के घर पर रहने के लिए दोनों आए थे और पटना में रहकर पढ़ाई करने की बात कही थी। प्रेमिका ने बताया कि उसका प्रेमी नशे का आदि हो गया था। इसी बात को लेकर सुबह में झगड़ा हुआ था। दोनों पटना में रहकर एक साथ प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं।
वहीं, पटना पुलिस ने प्रेमी प्रदुमन की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। सब-इंस्पेक्टर रामायण राम ने बताया कि एक युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है। युवक की पहचान भागलपुर के रहने वाले प्रदुमन के रूप में हुई है। परिजनों को जानकारी दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
मकान मालिक उमेश पंडित ने बताया कि दोनों ने खुद को भाई-बहन बताकर किराए पर कमरा लिया था और दोनों एक साथ रह रहे थे। आज जानकारी मिली है कि दोनों प्रेमी और प्रेमिका हैं। सुबह में प्रेमी ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। भविष्य में जब भी कमरा किराए पर लगाएंगे तो पूरी जानकारी पता करेंगे। बिना जांच-पड़ताल के कमरा किराए पर देने से समस्या उत्पन्न हो गई है।

  • Related Posts

    मलेशिया के इंजीनियर ने की थी आत्महत्या, ज्ञानेश कुमार IAS थे आरोपी, 20 साल पहले की वह घटना चर्चा में

    तिरुवनंतपुरम : चुनाव आयुक्त ज्ञानेशकुमार विवादों में हैं।…

    Continue reading
    “ काजल कोठा “ किताब को समाजवादी चिंतक प्रो . राज कुमार जैन दिया आशीष

    “ तू राजा होगा अपने घर का, ‌…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    वोटों का हिसाब ..

    वोटों का हिसाब ..

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    बीकानेर में पत्नी को दुल्हन बनाकर दी अंतिम विदाई

    बीकानेर में पत्नी को दुल्हन बनाकर दी अंतिम विदाई