नल-जल योजना की बदहाली से परेशान ग्रामीण, पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने की डीएम से त्वरित कार्रवाई की मांग

मुजफ्फरपुर |  मडवन प्रखंड के कई गांवों में शुक्रवार को आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याओं ने सरकार की नल-जल योजना की जमीनी हकीकत उजागर कर दी। राज्य के पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता ई. अजीत कुमार ने जन संवाद के माध्यम से ग्रामीणों की पीड़ा सुनी और मौके पर संबंधित विभागों के अधिकारियों से बात कर कई मामलों का समाधान भी कराया।

मखदुमपुर कोदरिया, खलीलपुर नोनिया टोला, खलीलपुर मठ टोला और बोड़बारा गांव में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गरीब तबके के लोग शामिल हुए। ग्रामीणों ने शिकायत की कि नल-जल योजना जर्जर हालत में है, कई स्थानों पर महीनों से पानी नहीं आ रहा। विद्युत विभाग द्वारा एग्रीकल्चर कनेक्शन में हो रही लापरवाही, सामाजिक सुरक्षा पेंशन से वंचना और बीएलओ द्वारा मतदाता सूची में नाम जोड़ने में की जा रही टालमटोल को भी गंभीरता से उठाया गया।

पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग और विद्युत विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर निर्देश दिया कि कोदरिया, खलीलपुर और बोड़बारा जैसे गांवों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति जल्द से जल्द सुनिश्चित की जाए। साथ ही किसानों को खरीफ बुआई से पहले हर हाल में एग्रीकल्चर कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने कहा, “सरकार की मंशा हर गरीब परिवार तक स्वच्छ जल पहुंचाने की है, लेकिन अधिकारियों की शिथिलता इस योजना को विफल बना रही है।” उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की कि इस मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए दोषियों पर कार्रवाई की जाए और ग्रामीणों तक शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जाए।

पूर्व मंत्री ने कांटी क्षेत्र के विकास में स्थानीय विधायक की निष्क्रियता को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है।

जन संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता मो. शमीम ने की। इस अवसर पर जयकिशन चौहान, जगलाल चौहान, सुन्देश्वर चौहान, शंभु महतो, लच्छू महतो, हरिनंदन राम, विनोद शर्मा, विकास कुमार, परशुराम राम, उमेश सिंह, शंकर पासवान, भोला शुक्ला, पप्पू मिश्रा, शशिभूषण साह, अमरनाथ ठाकुर एवं राजकुमार पासवान सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।

  • Related Posts

    तेजप्रताप यादव के घर पूजा में सारी लालू फैमिली, सिर्फ तेजस्वी यादव नहीं आए!
    • TN15TN15
    • October 19, 2026

    पटना। तेज प्रताप यादव शारदीय नवरात्र में भी…

    Continue reading
    अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया!
    • TN15TN15
    • October 17, 2026

    बिहार में जेडीयू विधायक अनंत सिंह के बयान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की इस बात पर कांग्रेस की ओर से आया जवाब

    • By TN15
    • October 21, 2026
    अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की इस बात पर कांग्रेस की ओर से आया जवाब

    भारत का दुश्मन कौन? सवाल पर BJP के नेता संबित पात्रा ने दिया जवाब

    • By TN15
    • October 21, 2026
    भारत का दुश्मन कौन? सवाल पर BJP के नेता संबित पात्रा ने दिया जवाब

    चुनाव से पहले संजय निषाद ने बीजेपी से मांगा मछुआरों को आरक्षण! 

    • By TN15
    • October 21, 2026
    चुनाव से पहले संजय निषाद ने बीजेपी से मांगा मछुआरों को आरक्षण! 

    दिल्ली में प्रदूषण के चलते GRAP-1 के प्रतिबंध हुए लागू, AQI का स्तर ‘खराब’

    • By TN15
    • October 21, 2026
    दिल्ली में प्रदूषण के चलते GRAP-1 के प्रतिबंध हुए लागू, AQI का स्तर ‘खराब’

    CJI सूर्यकांत ने 18 साल से कम उम्र के लड़कों के लिए कह दी बड़ी बात!

    • By TN15
    • October 21, 2026
    CJI सूर्यकांत ने 18 साल से कम उम्र के लड़कों के लिए कह दी बड़ी बात!

    परिसीमन पर कांग्रेस के बदले तेवर! सरकार से पूछा- नया प्रस्ताव है या फिर वही पुराना बिल?

    • By TN15
    • October 21, 2026
    परिसीमन पर कांग्रेस के बदले तेवर! सरकार से पूछा- नया प्रस्ताव है या फिर वही पुराना बिल?