ग्रामीणों ने पशु चिकित्सकों पर एक्सपायर डेट के इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया

अनुज कुमार शर्मा ब्यूरो

कोतवाली देहात। ग्राम बेगमपुर चायमल में मंगलवार की रात से बुधवार की सुबह तक तीन और गाय की मौत हो गई।ग्रामीणों ने पशु चिकित्सकों पर एक्सपायर डेट के इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। नगीना प्रभारी पशु चिकित्सा अधिकारी ने आरोपी को निराधार बताया है।
ग्राम बेगमपुर चायमल में गत एक सप्ताह में सात गायों की मौत हो चुकी है।मंगलवार की रात्रि से बुधवार की सुबह तक तीन और गायों की मौत हो गई। गोशाला पर तैनात अनु सेवक अमर सिंह ने बताया कि गोशाला में गायों के उपचार के लिए आए पशु चिकित्सक तथा चिकित्साकर्मियों ने बीमार गायों के एक्सपायर इंजेक्शन लगा दिए। अमर सिंह का आरोप है कि इंजेक्शन लगने के बाद से गायों की हालत बिगड़ गई है। नौ गाय गंभीर स्थिति में आ गई है।मंगलवार को एक तथा बुधवार को दो गायों ने दम तोड़ दिया। पशु चिकित्सकों द्वारा एक्सपायर इंजेक्शन लगाने की सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण भी गोशाला में पहुंचे और आपत्ति जताई।
इस संबंध में नगीना पशु चिकित्सा अधिकारी रजनीश कुमार ने बताया कि एक्सपायर इंजेक्शन लगाने की बात गलत है।उक्त इंजेक्शन नगीना पशु चिकित्सालय के नहीं है।यह इंजेक्शन पेट के कीड़ों के हैं जबकि गाय फूड प्वाइजनिंग की शिकार हुई हैं। इसी का उपचार किया जा रहा है। गोशाला में लगातार कैंप लगाया जा रहा है।

  • Related Posts

    आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकरा उछली कार, 3 की मौत, 2 घायल

    आगरा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    वोटों का हिसाब ..

    वोटों का हिसाब ..

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया