पैरा बैडमिंटन में सीतामढ़ी के विक्रम ने रचा इतिहास

 एकल में गोल्ड और युगल जोड़ी में जीत लिया सिल्वर मेडल

दीपक कुमार तिवारी

पटना/सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढ़ी के एक लाल ने फिर विदेशी धरती पर बुलंदी का झंडा गाड़ा है। जिले के इस खिलाड़ी की उपलब्धि से यहां के लोग काफी खुश हैं। पुपरी के उमेश विक्रम कुमार ने 20 से 26 जनवरी तक मिस्र की राजधानी काहिरा में हुए इजिप्ट पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल चैंपियनशिप लेवल- 2 में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उसने पुरूष एकल स्पर्धा में गोल्ड मेडल एवं युगल स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीत कर देश का नाम रौशन किया है।
फिलहाल विक्रम का वर्ल्ड रैंक सिंगल में 5 एवं डबल में 6 है, जो एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। नगर परिषद जनकपुर रोड के कर्पूरी चौक निवासी उमेश प्रसाद के पुत्र उमेश विक्रम कुमार अंतरराष्ट्रीय मैचों में अब तक कई खिताब जीत चुके है। ध्यान रहे कि विक्रम को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कार्यकाल में राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में उनके समक्ष संबोधन करने का भी सौभाग्य प्राप्त हो चुका है। उक्त उपलब्धि पर लोग विक्रम को बधाई दे रहे है।
10 से 15 दिसंबर 24 तक बहरीन में पारा बैडमिंटन इंटरनेशनल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था, जिसमें विक्रम ने पुरुष एकल स्पर्धा में सिल्वर मेडल और युगल स्पर्धा में ब्राउज मेडल जीते थे। फिलहाल विक्रम अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी टाटा स्टील कंपनी, जमशेदपुर में मैनेजर, प्रोक्योरमेंट के पद पर अपनी सेवा दे रहे है। 17 अगस्त 92 को जन्में विक्रम देश के जाने-माने अंतर्राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी में शुमार हो चुके है वर्ष 2013 में बीआईटी, मेसरा, रांची से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन से इंजीनियरिंग में स्नातक उमेश अब तक छह अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके है।
डेनमार्क पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल- 2019 में रजत पदक जीता था। चीन पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल- 19 में शामिल होकर रजत पदक और थाईलैंड पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल- 2019 में कांस्य पदक हासिल हुआ था। इसके अलावा पैरा बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप-19 में बेसल, स्विट्जरलैंड में हुआ था, जिसमें सीतामढ़ी के इस लाल को रजत पदक मिला था। युगांडा पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल- 2019 में भी रजत पदक और जापान पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल- 2018 में उमेश को कांस्य पदक प्राप्त हुआ था।
उमेश विक्रम कुमार एक अंतर्राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी हैं और वे वर्तमान में एसएल-3 श्रेणी में पुरुष एकल और पुरुष युगल दोनों में विश्व में 7 वें स्थान पर हैं। वे दक्षिण कोरिया के उल्सान में बीडब्ल्यूएफ पैरा बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप- 2017 में कांस्य पदक विजेता रह चुके हैं। स्विट्जरलैंड में टोटल बीडब्ल्यूएफ पैरा बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप- 2019 में कांस्य पदक के विजेता हैं। उन्होंने 2013, 2015, 2017 और 2019 में लगातार चार विश्व चैंपियनशिप और कई अन्य अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

  • Related Posts

    निशांत कुमार संभालेंगे नेतृत्व! नीतीश की विरासत पर दावा ठोकने वाले उपेंद्र कुशवाहा को JDU से मिला सियासी जवाब
    • TN15TN15
    • August 22, 2026

    पटना: आरएलएम यानी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख…

    Continue reading
    बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती?  
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    बिहार में प्रोटेस्ट के बीच चौथे चरण (BPSC…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    निशांत कुमार संभालेंगे नेतृत्व! नीतीश की विरासत पर दावा ठोकने वाले उपेंद्र कुशवाहा को JDU से मिला सियासी जवाब

    • By TN15
    • August 22, 2026
    निशांत कुमार संभालेंगे नेतृत्व! नीतीश की विरासत पर दावा ठोकने वाले उपेंद्र कुशवाहा को JDU से मिला सियासी जवाब

    जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर

    • By TN15
    • August 22, 2026
    जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर

    आरोप और इस्तीफे की मांग पर बोले मनन मिश्रा- ‘बेतुकी और बकवास बातें…’

    • By TN15
    • August 22, 2026
    आरोप और इस्तीफे की मांग पर बोले मनन मिश्रा- ‘बेतुकी और बकवास बातें…’

    श्रीकृष्ण की शरण में एक्ट्रेस स्नेहा वाघ, टूटी 2 शादियों के बाद चुना आध्यात्म, बोलीं- इंसानों की जरूरत नहीं

    • By TN15
    • August 22, 2026
    श्रीकृष्ण की शरण में एक्ट्रेस स्नेहा वाघ, टूटी 2 शादियों के बाद चुना आध्यात्म, बोलीं- इंसानों की जरूरत नहीं

    पाकिस्तान में बढ़ा मुनीर का दबदबा, नई मिलिट्री कमांड में मिली ‘सारी ताकत’, क्या भारत के लिए चिंता का सबब

    • By TN15
    • August 22, 2026
    पाकिस्तान में बढ़ा मुनीर का दबदबा, नई मिलिट्री कमांड में मिली ‘सारी ताकत’, क्या भारत के लिए चिंता का सबब

    कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?

    • By TN15
    • August 22, 2026
    कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?