बीपीएससी परीक्षा: पटना में बेली रोड पर छात्रों का हंगामा, पुलिस से झड़प

 यातायात बाधित

 पटना। बिहार की राजधानी पटना में परीक्षार्थी बेली रोड पर प्रदर्शन किया। बीपीएससी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन से बेली रोड रणक्षेत्र जैसा बन गया। व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। प्रदर्शनकारी मानने को तैयार नहीं थे। रोड के दोनों ओर छात्र जमे थे। पुलिस बेबस दिखती रही और छात्रों को रोकने में नाकाम दिखी।
आंदोलन कर रहे छात्र-छात्राओं की मांग थी कि 13 दिसंबर को आयोजित परीक्षा को पूरी तरह से रद्द किया जाए। नए सिरे से दोबारा परीक्षा का आयोजन किया जाए। दूसरी ओर बीपीएससी की ओर से परीक्षा को रद्द करने से इनकार किया जा रहा है। आयोग ने एक केंद्र पर हंगामा होने के बाद वहां के अभ्यर्थियों की पुनः परीक्षा ली थी। जिसके बाद पीटी का रिजल्ट भी जारी हो चुका है। यह मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है। पटना हाईकोर्ट में अगली सुनवाई शुक्रवार को होने वाली है।
बीपीएससी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर पिछले डेढ़ महीने से पटना के गर्दनीबाग में अभ्यर्थियों का आंदोलन चल रहा था। इससे पहले भी बीपीएससी कार्यालय का घेराव करने की कोशिश की गई थी। गुरुवार को प्रदर्शन के कारण बीपीएससी कार्यालय की ओर जाने वाली रोड पर आवाजाही दोपहर तीन बजे बंद कर दी गई, जिसके कारण फ्लाईओवर पर लंबा जाम लग गया। करीब चार बजे पुलिस एक्शन में आई और बेली रोड पर लगे जाम से वाहनों को निकालना शुरू किया गया। इस दौरान अभ्यर्थियों को खदेड़ दिया गया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का मुक्की हुई। पुलिस की ओर से कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया गया।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

    दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

    उमर खालिद तुम्हें कसम है

    उमर खालिद तुम्हें कसम है

    गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

    गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे 

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे