“विदुर ब्रांड आउटलेट” एवं “विदुर कैफे” का भव्य उद्घाटन फीता काटकर किया गया

अनुज कुमार शर्मा ब्यूरो

बिजनौर। जनपद बिजनौर के नुमाइश चौराहा पर “विदुर ब्रांड आउटलेट” एवं “विदुर कैफे” का भव्य उद्घाटन माननीय प्रभारी मंत्री, जनपद बिजनौर एवं व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार, श्री कपिल देव अग्रवाल जी द्वारा किया गया।
यह उद्घाटन विदुर प्रेरणा ब्रांड के अंतर्गत स्थापित दो नवीन इकाइयों विदुर ब्रांड आउटलेट एवं विदुर कैफे के माध्यम से जनपद की ग्रामीण महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को शहरी बाजारों तक पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विदुर ब्रांड आउटलेट पर ग्रामीण महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित 150+ विविध उत्पाद जैसे – हनी, अचार, आंवला कैंडी, टेडी बियर, साबुन, मसाले, रागी चिप्स, टोस्ट, जैकेट, सैनिटरी पैड्स, आटा, तेल, गिफ्ट पैक आदि उपलब्ध कराए गए हैं।
वहीं विदुर कैफे जनपद का पहला SHG women operated कैफे है, जहाँ ग्राहक नाश्ते और विदुर ब्रांड गंगा शुद्ध जल एवं बिजनौरी जीरा पेय पदार्थों का आनंद ले सकते हैं। यह कैफे ग्रामीण महिलाओं के नेतृत्व में स्व-रोजगार को बढ़ावा देने वाला एक नवीन प्रयास है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी बिजनौर श्रीमती जसजित कौर, आईएएस एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री पूर्ण बोराह, आईएएस विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनके मार्गदर्शन में जनपद में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के अंतर्गत “विदुर ब्रांड” को विकसित किया गया है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार, महिला सशक्तिकरण, और स्थानीय उत्पादों का विपणन सुनिश्चित करना है।

माननीय मंत्री जी ने उद्घाटन के पश्चात विदुर ब्रांड के उत्पादों की सराहना करते हुए कहा कि
विदुर ब्रांड न केवल उत्पादों की गुणवत्ता का प्रतीक है, बल्कि यह ग्रामीण महिलाओं की मेहनत, हुनर और आत्मनिर्भरता की कहानी भी कहता है। यह मॉडल पूरे प्रदेश में अपनाने योग्य है।
इस दौरान अन्य गणमान्य अतिथिगण, महिला समूहों की दीदियाँ, CLF पदाधिकारी, स्वयं सहायता समूह सदस्य, नगर निकाय प्रतिनिधि, व्यापार मंडल पदाधिकारी और आम नागरिक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
यह पहल वोकल फॉर लोकल के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम है, जिससे न केवल स्थानीय उत्पादों को बाज़ार मिलेगा, बल्कि हज़ारों ग्रामीण महिलाओं को आजीविका के नए अवसर भी सुलभ होंगे।

  • Related Posts

    सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, मायावती बोलीं- ‘यह सही नहीं है’

    सहारनपुर कलेक्ट्रेट के अंदर बनी मस्जिद को भारी…

    Continue reading
    CJP के आशुतोष रांका ने अखिलेश यादव से की मुलाकात, क्या हुई बात?
    • TN15TN15
    • September 4, 2026

    उत्तर प्रदेश की लखनऊ में आज 3 सितंबर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्या भारत में पुलिस किसी व्यक्ति को नजरबंद (House Arrest) कर सकती है?

    क्या भारत में पुलिस किसी व्यक्ति को नजरबंद (House Arrest) कर सकती है?

    देश को गृह युद्ध की ओर धकेल रही खुद केंद्र सरकार ?

    देश को गृह युद्ध की ओर धकेल रही खुद केंद्र सरकार ?

    वैभव सूर्यवंशी बहुत स्मार्ट…ईशान किशन ने बोला 

    वैभव सूर्यवंशी बहुत स्मार्ट…ईशान किशन ने बोला 

    महाराष्ट्र: बच्चों संग किले से कूदकर महिला पहलवान ने दी जान, FIR दर्ज

    महाराष्ट्र: बच्चों संग किले से कूदकर महिला पहलवान ने दी जान, FIR दर्ज

    कनॉट प्लेस में आधी रात तक खुलेंगे 11 टॉयलेट, NDMC का फैस

    कनॉट प्लेस में आधी रात तक खुलेंगे 11 टॉयलेट, NDMC का फैस

    सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, मायावती बोलीं- ‘यह सही नहीं है’

    सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, मायावती बोलीं- ‘यह सही नहीं है’