देवनहल्ली कर्नाटक के किसानों की जीत!

मुख्यमंत्री ने भूमि अधिग्रहण का नोटिफिकेशन किया रद्द

भाजपा सरकार द्वारा लागू किए गए किसान विरोधी कानून को रद्द करने तक संघर्ष जारी रहेगा

नई दिल्ली। किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक डॉ. सुनीलम ने देवनहल्ली कर्नाटक के किसानों की ऐतिहासिक जीत पर बधाई देते हुए कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा ने दिल्ली की सीमाओं पर 380 दिन तक आंदोलन चलाकर देश और दुनिया के सामने संघर्ष का सफल मॉडल पेश किया था । अब देवनहल्ली,कर्नाटक  के किसानों ने 1200 दिनों तक आंदोलन चलाकर  संयुक्त किसान होराटा ने किसानों के संघर्ष का एक नया मॉडल पेश किया है।
संयुक्त किसान मोर्चा ने तीन किसान विरोधी कानून रद्द कराए थे। संयुक्त होराटा ने भूमि अधिग्रहण का 13 गांव का नोटिफिकेशन राज्य सरकार से रद्द कराया है ।

डॉ. सुनीलम ने कहा कि जनवरी 2022 में तत्कालीन भाजपा सरकार (बासवराज बोम्मई के नेतृत्व में) ने बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के समीप स्थित उपजाऊ ज़मीन पर 1777 एकड़ का ज़बरन अधिग्रहण कर रियल एस्टेट कॉरपोरेट कंपनियों को सौंपने के लिए अधिसूचना जारी की थी। लेकिन किसान जमीन देने को तैयार नहीं थे।  जमीन बचाने के लिए किसानों ने लंबी लड़ाई लड़ी। अंततः 1200 दिनों के  धरना-प्रदर्शन के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने नोटिफिकेशन वापस लेने का ऐलान किया है।  डॉ. सुनीलम ने कहा कि यह केवल और केवल किसानों की एकता के चलते संभव हुआ है ।
डॉ सुनीलम ने 13 गांव के किसानों, संयुक्त होराटा और संयुक्त किसान मोर्चा के साथियों को हार्दिक बधाई दी।

  • Related Posts

    मूसलाधार बारिश में कैसे जलेगा रावण ? 17 घंटे के भीतर 13 राज्यों में भारी बारिश!
    • TN15TN15
    • October 19, 2026

    80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल…

    Continue reading
    मोदी की फैन अमेरिकी सिंगर का दावा – अभिजीत दीपके को अमेरिका से मिल रही फंडिंग? 

    अमेरिका की मशहूर सिंगर मैरी मिलबेन भारतीय प्रधानमंत्री…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    समस्या तो अब सरकार ही बन चुकी है भागवत जी, आंदोलन से ही होगा समाधान!

    • By TN15
    • October 20, 2026
    समस्या तो अब सरकार ही बन चुकी है भागवत जी, आंदोलन से ही होगा समाधान!

    “स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    • By TN15
    • October 20, 2026
    “स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    Bijnor News : गांव लच्छीरामपुर में बच्चों को समर्पित रहा विजय दशमी पर्व!

    • By TN15
    • October 20, 2026
    Bijnor News : गांव लच्छीरामपुर में बच्चों को समर्पित रहा विजय दशमी पर्व!

    मणिपुर हिंसा के दौरान जबरदस्त बवाल, 4 की मौत के बाद मुख्यमंत्री आवास पर ले गए शव!

    • By TN15
    • October 19, 2026
    मणिपुर हिंसा के दौरान जबरदस्त बवाल, 4 की मौत के बाद मुख्यमंत्री आवास पर ले गए शव!

    भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा! 

    • By TN15
    • October 19, 2026
    भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा! 

     चंबल नदी पर बनेगा हैंगिग ब्रिज, जलीय जीवों की सुरक्षा के लिए नदी के अंदर नहीं बनेंगे पिलर!

    • By TN15
    • October 19, 2026
     चंबल नदी पर बनेगा हैंगिग ब्रिज, जलीय जीवों की सुरक्षा के लिए नदी के अंदर नहीं बनेंगे पिलर!