उप राष्ट्रपति का आगमन 7 को, सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी पूरी

 बनाया ट्रैफिक प्लान

 ट्रैफिक प्लान का उलंघन करने वाले को होगा जुर्माना: एसपी

राजन द्विवेदी

मोतिहारी। आगामी 07 दिसंबर को भारत के उपराष्ट्रपति के मोतिहारी आगमन पर यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने रूट चार्ट बनाया है। साथ ही उनके कार्यक्रम स्थल महात्मा गांधी एडिटोरियम व उसके परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए आज गहन जांच की गई। पुलिस प्रशासन के ट्रैफिक प्लान में ड्रॉप गेट, पार्किंग स्थल एवं बाधित मार्ग निर्धारित कर दिया गया है। जिसके तहत बाधित रहने वाले मार्ग में कचहरी रेलवे गुमटी से कचहरी चौक से बलुआ फ्लाई ओवर तक दिन के 10 बजे अपराह्न 02 बजे तक मार्ग बाधित रहेगी। वहीं दिन के 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक बलुआ फ्लाई ओवर से सदर अस्पताल से नगर थाना गोलम्बर से पटेल चौक तक मार्ग अवरूद्ध रहेगा। जबकि पटेल चौक के पास, टाऊन थाना गोलम्बर से मोतीझील जाने वाला रास्ते में (पेट्रोल पंप के पास), हरिशंकर स्मृति द्वार के पास, बलुआ फ्लाई ओवर के दाई एवं बाई ओर (सदर अस्पताल से फ्लाई ओवर की ओर), चांदमारी से बलुआ फ्लाई ओवर जाने वाले छोर पर , कचहरी से बलुआ फ्लाई ओवर जाने वाला सड़क के दाएं एवं बाई ओर, भाहीद स्मृति चौक के पास कचहरी रोड पर, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधिश आवास के बगल से मजुराहा जाने वाला रास्ता में, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 के आवास के पास अतिथि गृह जाने वाले चौराहा पर, अतिथि गृह के दक्षिणी छोर से मजुराहा जाने वाला रास्ता में, कोर्ट गुमटी रेलवे ओवर ब्रीज के दोनों छोर पर ड्राप गेट बनाया गया है। वहीं
प्रेक्षागृह के सामने ऑफिर्सस कॉलोनी में मंदिर के पास खाली जगह (विश्वविद्यालय पदा०/कर्मी के लिए) पर एक नंबर पार्किंग स्थल बनाया गया है। वहीं दूसरा पार्किंग समाहरणालय परिसर का पार्किंग स्थल, तीसरा कार्यपालक अभियन्ता पथ निर्माण विभाग का कार्यालय परिसर (वीआईपी के लिए) पार्किंग स्थल होगा। वहीं चौथा पार्किंग सहायक अभियन्ता पथ निर्माण विभाग का कार्यालय परिसर ( वीआईपी के लिए) पार्किंग स्थल होगा।
एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि ट्रैफिक प्लान से संबंधित दिए गए सभी निर्देशों का एम्बुलेंस एवं आपातकालीन वाहन के अलावे किसी अन्य के द्वारा अवहेलना करने पर जुर्माना किया जाएगा।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    • By TN15
    • March 18, 2026
    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    • By TN15
    • March 18, 2026
    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

    • By TN15
    • March 18, 2026
    आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

    पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

    • By TN15
    • March 18, 2026
    पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

    22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

    • By TN15
    • March 18, 2026
    22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

    सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज

    • By TN15
    • March 18, 2026
    सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज