खुले में मांस बिक्री पर लगे रोक विहिप

पश्चिम चम्पारण/बिट्टू कुमार,बेतिया। विहिप का एक शिष्टमंडल मंगलवार को बेतिया सदर अनुमंडल पदाधिकारी डॉ विनोद कुमार, महापौर गरिमा देवी सिकारिया उप महापौर गायत्री देवी से मिलकर ज्ञापन सौंपा। जिसमें पूरे नगर निगम क्षेत्र में खुले में सड़क किनारे नाली के समिप बिक रहे पशु पक्षियों के मांस बिक्री पर अविलंब रोक लगाने का मांग कि। विहिप प्रतिनिधियों ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में नाली किनारे, सड़क किनारे, विभिन्न चौक चौराहा पर धूल मिट्टी के बीच खुले में मांस की बिक्री बरसों से बेरोक टोक की जा रही है। जिससे मांस खाने वाले के स्वास्थ्य और वातावरण पर बुरा असर पड़ रहा है। मांस का अवशेष तथा खून से सना पानी रोड पर यत्र तत्र फेंक दिये जाने से आने जाने वाले लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। आपको बता दे कि वर्षों से विहिप तथा आर्य समाज के द्वारा खुले में मांस बिक्री पर रोक लगाने की मांग की जाती रही है। लेकिन बेतिया नगर निगम प्रशासन द्वारा इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाने के चलते रोड और नाली किनारे खुले में बिक रहे मांस को खाने पर लोग विवस हैं। खुले में जो मांस की बिक्री की जाती है बेचने वालें को ना कोई ठोस लाइसेंस है। ना ही कोई प्रमाणिकता पहले बेतिया नगर निगम क्षेत्र में जो मांस का बिक्री होता था। वह एक निश्चित स्थान पर वेटरनरी डॉक्टर के जांच के बाद मांस बिक्री की अनुमति प्रमाणिकता के साथ दिया जाता था।लेकिन सिस्टम की लाचारी कहें या शिथिलता जिसके कारण दुषीत मांस लोगों को बे रोक टोक परोसा जा रहा है। शिष्टमंडल का नेतृत्व कर रहे जिला अध्यक्ष दीपक वर्मा, विभाग मंत्री नीरज सोनी, विहिप लीगल सेल के प्रमुख राजेश गुप्ता, जिला मंत्री रमन गुप्ता, लीगल सेल के कुलदीप ने संयुक्त रूप से कहा कि बेतिया नगर निगम चाहती तो अब तक मांस बेचने वाले सुरक्षित स्थान पर लाइसेंस लेकर मांस की बिक्री करते। लेकिन निगम की कोई पहल नही होने से चौक चौराहों से लेकर नाली किनारे, तालाब किनारे, गली, मुहल्ला हाट,बाजार इसे अछूता नहीं रहा।

  • Related Posts

    बिहार में प्रेमी-प्रेमिका को उम्र कैद की सजा, पूरा मामला जान उड़ जाएंगे आपके होश

    बिहार में एक प्रेमी-प्रेमिका को उम्र कैद की…

    Continue reading
    परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ पश्चिम चंपारण अंतर्गत विद्यालय अध्यापक प्रकोष्ठ का गठित किया गया.

    बेतिया. परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ पश्चिम चंपारण के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा

    • By TN15
    • July 7, 2026
    क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा

    बिहार में प्रेमी-प्रेमिका को उम्र कैद की सजा, पूरा मामला जान उड़ जाएंगे आपके होश

    • By TN15
    • July 7, 2026
    बिहार में प्रेमी-प्रेमिका को उम्र कैद की सजा, पूरा मामला जान उड़ जाएंगे आपके होश

    कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला

    • By TN15
    • July 7, 2026
    कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला

    राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष का बड़ा बयान- अखिलेश यादव से पहले चंपत राय को थी चढ़ावा चोरी की जानकारी

    • By TN15
    • July 7, 2026
    राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष का बड़ा बयान- अखिलेश यादव से पहले चंपत राय को थी चढ़ावा चोरी की जानकारी

    गोविंद देव गिरी के बाद अब कमल नयन दास…सवालों पर झुंझला कर झटक दिया न्यूज़ चैनल का माइक

    • By TN15
    • July 7, 2026
    गोविंद देव गिरी के बाद अब कमल नयन दास…सवालों पर झुंझला कर झटक दिया न्यूज़ चैनल का माइक

    वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video 

    • By TN15
    • July 7, 2026
    वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video