श्रीसीताराम अष्ट्याम महायज्ञ की हुई शुरुआत

मुजफ्फरपुर/बंदरा। नवयुवक नाट्य कला परिषद सह सांस्कृतिक मंच, घोसरामा के तत्वावधान में प्रखंड के मतलुपुर पंचायत अंतर्गत घोसरामा ब्रह्मस्थान के प्रांगण में सरस्वती पूजा उपरांत मंगलवार को चार दिवसीय श्रीसीताराम नाम अष्टयाम महायज्ञ की शुरुआत हुई। पंडित फुलकांत झा के द्वारा बूढ़ी गंडक नदी से जलबोझी एवं कलश पूजन कराकर कलश को यज्ञस्थल पर स्थापित कराया गया। तत्पश्चात पंडित फुलकान्त झा ने वैदिक मंत्रोचार के साथ महायज्ञ के संकल्प व हवन को लेकर भी विधिवत पूजा कराई। इस से पूर्व सोमवार की रात स्थानीय कलाकारों के द्वारा हनुमान आराधना से पूरे गांव में भक्ति का माहौल छा गया।
महायज्ञ के मुख्य यजमान नवयुवक पूजा समिति घोसरामा के अध्यक्ष सह मतलूपुर पैक्स अध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि नवयुवक नाट्य कला परिषद सह सांस्कृतिक मंच का यह 55 वां अधिवेशन है। लगभग 6 दशक से ग्रामीणों के सहयोग से यह महायज्ञ निरंतर होता आ रहा है। बुधवार को अष्ट्याम समापन के बाद रात्रि में मिथिला की प्रसिद्ध कलाकार वीणा मिश्रा एवं उनके सहयोगियों के द्वारा श्रीसीताराम विवाह महोत्सव मनाया जाएगा। वहीं गुरुवार को रात्रि में रामकलेवा एवं मिथिला के डोम – डोमिन की झाकी की प्रस्तुति होगी। महायज्ञ को सफल बनाने में रत्नेश ठाकुर, संजीव कुमार, कौशल किशोर ठाकुर, चंदन कुमार, राजीव कुमार(छोटू), आनंद अनुराग(गोलू), राजन कुमार, गौरव कुमार, दीपक कुमार, अंशु कुमार इत्यादि सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

    आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!