बागमती नदी के भागमतपुर में विधायक निधि से बड़ी नाव का लोकार्पण

 तेजस्वी के एमएलए ने नीतीश-मोदी सरकार पर बोला हमला

मुजफ्फरपुर। जिले के बागमती नदी के भागमतपुर में विधायक निधि से दिए गए बड़ी नाव का गायघाट से आरजेडी विधायक निरंजन राय ने किया लोकार्पण।इस दौरान तेजस्वी के एमएलए निरंजन राय ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि गायघाट विधानसभा क्षेत्र में बागमती के 16 घाटों पर पुल निर्माण की शीघ्र एवं अनिवार्य जरूरत है,लेकिन तेजस्वी सरकार द्वारा स्वीकृत इन पुलों को नीतीश सरकार ने जानबूझकर रिजेक्ट कर दिया है। उन्होंने बताया कि जहां भी पुल निर्माण के लिए जरूरी घाट है,वहां वे विधायक निधि से नाव दे रहे हैं।इसी कड़ी में गायघाट के भागमतपुर घाट पर भी बड़ी नाव उन्होंने आज पार्टी एवं सामाजिक प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के साथ लोगों के लिए लोकार्पित किया है। उन्होंने कहा कि नीतीश-मोदी सरकार की कथनी-करनी में फर्क है।उन्होंने कई उदाहरणों से एनडीए सरकार पर हमला बोला।कहा कि 2025 में तेजस्वी सरकार के सत्ता में आने पर सभी हालात बदलेंगे।इस दौरान पार्टी,सामाजिक एवं ग्रामीण प्रतिनिधि अरविंद राय, विनोद यादव,राहुल कुमार,सुभाष यादव, लालबाबू राय, देवेंद्र यादव,धरवेंद्र यादव आदि भी थे।

  • Related Posts

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को…

    Continue reading
    SIR विवाद: जस्टिस भुइयां की टिप्पणी पर पवार गुट ने कहा, ‘हमारे संविधान…’

    शरद पवार के नेतृत्व वाली NCP(SP) ने सोमवार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

    क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

    इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए