चंद्रशेखर आजाद मामले में अजीत भारती की याचिका पर आया फैसला!

दिल्ली हाईकोर्ट से यूट्यूबर अजीत भारती को झटका लगा है। अदालत ने उत्तर प्रदेश स्थित नगीना से लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आजाद की शिकायत पर एससी-एसटी एक्ट के तहत एक मामले में भारती को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया है। भारती पर नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ कथित तौर पर जातिसूचक टिप्पणी करने का मामला दर्ज है। जस्टिस सौरभ बनर्जी ने भारती की अग्रिम जमानत की याचिका खारिज कर दी।

16 सितंबर को फैसला रखा था सुरक्षित

कोर्ट ने भारती, दिल्ली पुलिस और शिकायतकर्ता आजाद के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद 16 सितंबर को याचिका पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। आजाद की शिकायत के बाद भारती ने ट्रायल कोर्ट का रुख किया. वहां से अर्जी खारिज होने के बाद भारती, हाईकोर्ट गए। सुनवाई के दौरान भारती की याचिका का दिल्ली पुलिस ने विरोध किया था।

पुलिस, आजाद और भारती के वकीलों ने अदालत में क्या दलील दी?

सुनवाई के दौरान पुलिस की ओर वकील ने अदालत से कहा कि आरोपी द्वारा कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए शब्द सीधे तौर पर एक खास जाति का अपमान करते हैं, वहीं सांसद की ओर से पेश अधिवक्ता ने याचिका का विरोध करते हुए कहा कि कथित टिप्पणियां अपमानजनक और जानबूझकर की गईं, उधर, भारती के वकील ने राहत की मांग करते हुए कहा कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 (SC/ST एक्ट) लागू नहीं होता क्योंकि इसमें कोई जानबूझकर अपमान या बेइज्जती नहीं की गई थी और यूट्यूबर की टिप्पणियों को उसी संदर्भ में देखा जाना चाहिए जिसमें वे की गई थीं।

नगीना सांसद ने शिकायत में आरोप लगाया है कि भारती ने सोशल मीडिया पर उनके, अनुसूचित जाति समुदाय के सदस्यों और बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के खिलाफ जाति-आधारित, अपशब्दों से भरे, अपमानजनक और बेइज्जत करने वाले बयान दिए. FIR एससी-एसटी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत दर्ज की गई थी. ट्रायल कोर्ट ने अग्रिम जमानत से इनकार कर दिया था।

  • Related Posts

    मुस्लिम महिलाओं में उठी पिता की सम्पत्ति में हक़ मिलने की आवाज, सुप्रीम कोर्ट में दायर की PIL, CJI की बेंच ने मांगा जवाब

    नई दिल्ली। हिन्दू महिलाओं की तरह मुस्लिम महिलाओं…

    Continue reading
    चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर SC का बंटा फैसला, कहा- बड़ी बेंच पर लें निर्णय CJI 

    चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में CJI को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

    जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

    सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

    सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

    CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

    ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध

    ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध

    ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग 

    ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग