पंजाब में आमने-सामने किसान और तहसीलदार 

मुआवजे की मांग कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज करने पर किसानों ने नायब तहसीलदार को बना लिया है बंधक 

 

द न्यूज 15 
चंडीगढ़। अन्ना आंदोलन से निकली आम आदमी पार्टी ने वैसे तो तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन के दौरान खुद को किसान हितैषी बताया था पर सत्ता में क्या आई कि किसानों को आंदोलन भी नहीं करने दे रही है। अमृतसर में कपास की खराब हो चुकी फसल के लिए किसानों ने मुआवजे की मांग क्या की कि सुनवाई न होने पर किसानों ने नायब तहसीलदार को उनके कार्यालय में ही बंधक बना लिया।
सोमवार को करीब आधी रात को पुलिस एक्शन में आई और किसानों पर लाठीचार्ज करके नायब तहसीलदार अरजिंदर सिंह और उनके स्टाफ को मुक्त करा लिया। लाठीचार्ज में भारतीय किसान यूनियन (एकता उग्राहां) के छह आंदोलनकारी किसान घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किसानों को बंधक बनाने से नाराज पूरे प्रदेश के तहसीलदार अब हड़ताल पर चले गए हैं। स्थिति यह है कि आंदोलनकारी किसान भी अब पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। अपनी मांगों को लेकर वह किसानों ने अब तहसील दफ्तर के बाहर ही डेरा जमा लिया है।
लाठीचार्ज में घायल किसानों में हरपाल सिंह किल्लियांवाली, निशान सिंह कख्खांवाली, जगदीप सिंह खुड्डियां, दविंदर सिंह मानावाला, एमपी सिंह भुल्लरवाला, गुरलाभ सिंह कख्खांवाली, काला सिंह खुन्नण खुर्द आदि शामिल हैं। किसानों की बंधक से छूटे पटवारियों ने देर रात नेशनल हाईवे पर धरना देकर प्रदर्शन किया।
किसानों पर कार्रवाई की मांग को लेकर जिले के सभी SDM व तहसील दफ्तरों के कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी है। राज्य के तहसीलदार और नायब तहसीलदार भी गांव बादल स्थित गेस्ट हाउस में इकट्ठा हुए और अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी है।
किसानों का आरोप है कि गुलाबी सुंडी से खराब हुई नरमा की फसल के मुआवजे के मामले में मुक्तसर जिले को नजरअंदाज किया गया है। दरअसल मुक्तसर जिले में अधिकतर नरमा की खेती लंबी ब्लॉक में ही होती है। गिरदावरी में लंबी ब्लॉक के केवल छह गांवों को ही शामिल किया गया और उन्हें भी अभी तक मुआवजा नहीं दिया गया, अन्य करीब 30 गांवों को गिरदावरी में शामिल ही नहीं किया गया।
ज्ञात हो कि पंजाब में हाल ही में भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार ने सत्ता संभाली है। गत साल तीन कृषि कानूनों को लेकर कई किसान संगठनों ने दिल्ली की सीमाओं पर एक साल से अधिक समय तक आंदोलन किया था।

Related Posts

बिहार विधानसभा में गूंजा पटना में प्रदर्शन का मुद्दा, BJP बोली- ‘ये छात्र नहीं गुंडा थे, अपराधी थे’
  • TN15TN15
  • July 23, 2026

राजधानी पटना में बीते बुधवार (22 जुलाई, 2026)…

Continue reading
PM के संदेश के बाद अभिजीत दीपके का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज, फोटो शेयर कर लिखा- ‘Hi, मेरा नाम कुछ नहीं है’
  • TN15TN15
  • July 23, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवाओं के हित और…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट

  • By TN15
  • July 23, 2026
बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट

मुजफ्फरनगर : टीचर ने लगाया बैग से 10 रुपये चुराने का आरोप, आहत छात्रा ने कर ली आत्महत्या

  • By TN15
  • July 23, 2026
मुजफ्फरनगर : टीचर ने लगाया बैग से 10 रुपये चुराने का आरोप, आहत छात्रा ने कर ली आत्महत्या

‘अगर दम है तो…’, CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस

  • By TN15
  • July 23, 2026
‘अगर दम है तो…’, CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस

CJP Protest LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान

  • By TN15
  • July 23, 2026
CJP Protest LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान

प्रदर्शनकारियों पर NSA के ‘आदेश’ को लेकर कांग्रेस नेता की पोस्ट से बवाल, अब दिल्ली पुलिस ने दी ये सफाई

  • By TN15
  • July 23, 2026
प्रदर्शनकारियों पर NSA के ‘आदेश’ को लेकर कांग्रेस नेता की पोस्ट से बवाल, अब दिल्ली पुलिस ने दी ये सफाई

VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल

  • By TN15
  • July 23, 2026
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल