वैभव सूर्यवंशी बहुत स्मार्ट…ईशान किशन ने बोला 

दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच रविवार से चेन्नई में खेला जाएगा। प्री मैच प्रेस कांफ्रेंस में आए ईशान किशन ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की. जानें उन्होंने क्या कुछ कहा।  ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच रविवार से दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल खेला जाएगा। खिताबी भिड़ंत चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में होगी. प्री मैच प्रेस कांफ्रेंस में आए ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की, जिनके नाम की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है. उन्होंने मोहम्मद शमी के अनुभव को महत्वपूर्ण बताया, जो अपना 100वां फर्स्ट क्लास मैच खेलने उतरेंगे।

वैभव सूर्यवंशी दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल खेलेंगे। बता दें कि वह अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में भी शामिल हैं, इसलिए उनके खेलने पर सस्पेंस बना हुआ था। समीक्षा बैठक के बाद बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा था कि उनका फाइनल खेलने को लेकर अंतिम निर्णय गौतम गंभीर करेंगे।

 

 

वैभव को लेकर क्या बोले ईशान

 

ईशान किशन ने आज हुई प्रेस कांफ्रेंस में कहा, “सच कहूं तो वैभव सूर्यवंशी बहुत स्मार्ट प्लेयर हैं. वह जानते हैं कि वो क्या कर रहा है. अंतिम गेम में उन्होंने हमारे लिए अहम रोल निभाया था. अगर कुछ होता है तो हम उसकी मदद करने के लिए हमेशा खड़े हैं। वैभव ने सेमीफाइनल की पहली पारी में 92 रन बनाए थे. 81 गेंदों में खेली इस पारी में उन्होंने 7 छक्के और इतने ही चौके जड़े थे. दूसरी पारी में उन्होंने सूझबूझ भरी पारी खेली थी, उन्होंने 89 गेंदों में 41 रन बनाए थे।
 

शमी में भूख और मोटिवेशन देखता हूं- ईशान

 

 

मोहम्मद शमी को लेकर ईशान ने कहा, “वह इस खेल के दिग्गज हैं, उन्होंने भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया. पिछले मैच में उनकी मेहनत और खुद से ओवर करने की इच्छा देखकर कप्तान का भरोसा बढ़ता है. उन्होंने दो बाउंड्री भी लगाईं.” उन्होंने हंसते हुए कहा कि, “मुझे लगता है कि अब वह एक ऑल-राउंडर बन गए हैं।

उन्होंने आगे कहा, “वर्ल्ड कप को 3 साल बीत चुके हैं. मैं उनमें वही भूख और मोटिवेशन देखता हूं. वह भारतीय टीम में वापसी करना चाहते हैं. जब मैं कप्तानी कर रहा होता हूं, तो वह मुझे बताते हैं कि क्या-क्या किया जा सकता है।

ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी (उपकप्तान), शाहबाज अहमद, अभिजीत सरकार, अभिमन्यु ईश्वरन, मोहम्मद शमी, विराट सिंह, मुकेश कुमार, सुभ्रांशु सेनापति, अनुकूल रॉय, सुदीप कुमार घरामी, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), शिखर मोहन, सूरज जायसवाल, डेनिश दास, कुनैन कुरैशी.

 

 

साउथ जोन स्क्वॉड

 

 

तिलक वर्मा (कप्तान), तनय त्यागराजन, श्रेयस गोपाल, करुण नायर, रिकी भुई (विकेटकीपर), एमडी निधीश, मोहम्मद सिराज, नारायण जगदीसन (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, अमन हाकिम खान, विध्वथ कावेरप्पा, स्मरण रविचंद्रन, शाइक रशीद, त्रिपुराना विजय, के हिमतेजा, अभिनव तेजराणा, कवुरी साईटीजा .

  • Related Posts

    महाराष्ट्र: बच्चों संग किले से कूदकर महिला पहलवान ने दी जान, FIR दर्ज

    महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में मशहूर नलदुर्ग किले…

    Continue reading
    कनॉट प्लेस में आधी रात तक खुलेंगे 11 टॉयलेट, NDMC का फैस

    राजधानी दिल्ली के दिल माने जाने वाले कनॉट…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्या भारत में पुलिस किसी व्यक्ति को नजरबंद (House Arrest) कर सकती है?

    क्या भारत में पुलिस किसी व्यक्ति को नजरबंद (House Arrest) कर सकती है?

    देश को गृह युद्ध की ओर धकेल रही खुद केंद्र सरकार ?

    देश को गृह युद्ध की ओर धकेल रही खुद केंद्र सरकार ?

    वैभव सूर्यवंशी बहुत स्मार्ट…ईशान किशन ने बोला 

    वैभव सूर्यवंशी बहुत स्मार्ट…ईशान किशन ने बोला 

    महाराष्ट्र: बच्चों संग किले से कूदकर महिला पहलवान ने दी जान, FIR दर्ज

    महाराष्ट्र: बच्चों संग किले से कूदकर महिला पहलवान ने दी जान, FIR दर्ज

    कनॉट प्लेस में आधी रात तक खुलेंगे 11 टॉयलेट, NDMC का फैस

    कनॉट प्लेस में आधी रात तक खुलेंगे 11 टॉयलेट, NDMC का फैस

    सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, मायावती बोलीं- ‘यह सही नहीं है’

    सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, मायावती बोलीं- ‘यह सही नहीं है’