उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों बैठक

ऋषि तिवारी
नोएडा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक सुनील गुप्ता जी एनसीआर अध्यक्ष एवं नोएडा चेयरमैन की अध्यक्षता में उनके निवास स्थान पर आयोजित की गई इस बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद बिहारी मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

बैठक में सर्वप्रथम सुनील गुप्ता ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का परिचय कराया इस बैठक में डॉ संजय गुप्ता अध्यक्ष रामाज्ञा स्कूल (ग्रुप) को जिला गौतम बुद्ध नगर का मुख्य संरक्षक एवं राजकुमार गर्ग चेयरमैन एवरग्रीन स्वीट्स एवं ग्रुप को प्रदेश में जिला गौतम बुद्ध नगर की तरफ से नामित करने हेतु प्रस्ताव पारित किया गया।

इसके उपरांत बैठक को संबोधित करते हुए मुकुंद बिहारी मिश्रा ने बताया कि प्रदेश एवं जिलों की समितियां बनने के उपरांत अगली बैठक आगरा में होगी इस बैठक में उन्होंने एनसीआर अध्यक्ष को नोएडा ग्रेटर नोएडा के पदाधिकारी/विशिष्ट व्यापारियों के साथ आने के लिए आमंत्रित किया एवं नोएडा महानगर के पदाधिकारीयों को प्रदेश सदस्यता भी ग्रहण कराई गई इसके बाद व्यापारियों से संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए किए गए प्रयासों के बारे में सभी को अवगत कराया गया।

नोएडा चेयरमैन द्वारा व्यापारियों से संबंधित कुछ सवाल उठाये गए और उनसे उनके समाधान हेतु सरकार से बात करने के लिए कहा गया इस बैठक में अध्यक्ष सुधीर चन्द्र पोरवाल, वरिष्ठ महासचिव अमित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नरेश बंसल, फूल सिंह यादव संगठन महामंत्री, राहुल भाटिया महासचिव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता, गोविंद अग्रवाल उपाध्यक्ष, विक्रम सेठी उपाध्यक्ष, नवीन पोरवाल, जेएस बेदी, सुनील वर्मा, डॉक्टर शैलेंद्र पोरवाल सचिव, धर्मवीर बंसल, आर के गुप्ता के सहित ग्रेटर नोएडा एवं दादरी के पदाधिकारी भी इस बैठक मे उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    10% प्लॉट के मुद्दे पर 5 अक्टूबर तक…

    Continue reading
    DUSU चुनाव में जीत की ओर दीपांशु शौकीन, कहा- आसान नहीं था, लेकिन…

    दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में उपाध्यक्ष पद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट

    संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    हिंदू बहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल

    हिंदू बहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल

    पुलिस उत्पीड़न से परेशान साप्ताहिक बाजार के दुकानदार 22 सितंबर को विधायक पंकज सिंह से मिलकर देंगे ज्ञापन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    पुलिस उत्पीड़न से परेशान साप्ताहिक बाजार के दुकानदार 22 सितंबर को विधायक पंकज सिंह से मिलकर देंगे ज्ञापन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं

    रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं