नोएडा में ‘द कश्मीर फाइल्स’ की स्क्रीनिंग बाधित होने पर हंगामा, पुलिस ने कहा- AC में खराबी के कारण लगा ब्रेक

द न्यूज 15 

नोएडा |  नोएडा के एक सिनेमा हॉल में फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की स्क्रीनिंग थोड़ी देर के लिए बाधित होने के बाद हंगामा मच गया। दर्शकों को शांत करने के लिए पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस के अनुसार, एसी खराब होने के कारण फिल्म बीच में रोकनी पड़ गई थी।

पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि ऑडिटोरियम के सेंट्रल एयर कंडीशनिंग सिस्टम (एसी) में मंगलवार शाम करीब 7.30 बजे कुछ खराबी आने के कारण कर्मियों को फिल्म की स्क्रीनिंग रोकनी पड़ी, जिसके बाद दर्शकों ने जमकर हंगामा किया।

उन्होंने बताया कि सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के एक शॉपिंग मॉल के भीतर स्थित मल्टीप्लेक्स के प्रबंधन ने एसी को तुरंत ठीक किया, जिसके बाद फिल्म का प्रदर्शन फिर से शुरू कर दिया गया।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि एसी उपकरण में कुछ समस्या थी। थिएटर खचाखच भरा था और मंगलवार को मौसम भी थोड़ा गर्म था। दर्शक भी नई फिल्म को लेकर उत्साहित थे। इसके परिणामस्वरूप स्क्रीनिंग रुकने पर हंगामा हो गया।

हंगामे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस थाना के अधिकारियों का एक दल भी मौके पर पहुंचा था। पुलिस ने सोशल मीडिया पर लगाए जा रहे उन आरोपों से इनकार किया कि अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े मल्टीप्लेक्स के एक अधिकारी ने जानबूझकर फिल्म की स्क्रीनिंग रोक दी थी।

विवेक अग्निहोत्री द्वारा लिखित और निर्देशित तथा जी स्टूडियो द्वारा निर्मित ‘द कश्मीर फाइल्स’ में 1990 के दशक में घाटी से कश्मीरी पंडितों के पलायन को दर्शाया गया है।

Related Posts

‘गद्दी बाहुबल से मिलती है’, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का दमदार ट्रेलर रिलीज  
  • TN15TN15
  • August 11, 2026

‘मिर्जापुर द मूवी’ की लंबे समय से चर्चा…

Continue reading
कौन हैं कोमल रानी स्वर्णकार? जिनके गोविंदा संग अफेयर के फैले हैं रूमर्स!
  • TN15TN15
  • August 11, 2026

काफी समय से गोविंदा अपनी पर्सनल लाइफ को…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पुलिस की तानाशाही के सहारे किसानों की आवाज दबाने की कोशिश, किसान संघर्ष मोर्चा ने कहा – पंचायत हर हाल में होगी

  • By TN15
  • August 17, 2026
पुलिस की तानाशाही के सहारे किसानों की आवाज दबाने की कोशिश, किसान संघर्ष मोर्चा ने कहा – पंचायत हर हाल में होगी

नई पीढ़ी के आंदोलन ने लोकतांत्रिक मुद्दों को राजनीति में पुनर्स्थापित किया : अखिलेंद्र

  • By TN15
  • August 17, 2026
नई पीढ़ी के आंदोलन ने लोकतांत्रिक मुद्दों को राजनीति में पुनर्स्थापित किया : अखिलेंद्र

सीटू व सहयोगी संगठनों ने किया ध्वजारोहण, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लिया शोषण-मुक्त भारत का संकल्प : गंगेश्वरदत्त शर्मा

  • By TN15
  • August 17, 2026
सीटू व सहयोगी संगठनों ने किया ध्वजारोहण, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लिया शोषण-मुक्त भारत का संकल्प : गंगेश्वरदत्त शर्मा

इस किताब को क्यों पढ़े? ‌

  • By TN15
  • August 17, 2026
इस किताब को क्यों पढ़े? ‌

वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

  • By TN15
  • August 14, 2026
वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

  • By TN15
  • August 14, 2026
जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची