The Kashmir Files: अब अनुपम खेर ने कपिल शर्मा को घेरा, आधा सच बताने का लगाया आरोप

द न्यूज 15

मुंबई। ‘द कश्मीर फाइल्स’ के प्रमोशन को लेकर कपिल शर्मा को लगातार घेरा जा रहा है। सबसे पहले निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर दावा किया था कि बड़ी स्टारकास्ट नहीं होने की वजह से कपिल ने उनको शो में बुलाने से मना कर दिया था। जिसके बाद कपिल ने तुरंत अपनी सफाई देते हुए ट्वीट किया। उन्होंने उस वक्त बताया कि जो लोग सच मान रहे हैं वह सच नहीं है। लोगों को दूसरी साइड की स्टोरी पता नहीं है। सोमवार को देर रात कपिल ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें अनुपम खेर एक टीवी चैनल को इंटरव्यू देते हुए कह रहे हैं कि गंभीर मुद्दे पर बनी फिल्म की वजह से उन्होंने खुद कपिल के शो में जाने से मना कर दिया। अब अनुपम खेर ने एक ट्वीट किया और कपिल को टैग करते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने आधा सच दिखाने वाला वीडियो शेयर किया है।
ट्वीट में क्या लिखा : अनुपम खेर के ट्वीट के बाद एक बार फिर से कपिल शर्मा फंसते नजर आ रहे हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। अनुपम खेर ने कहा कि फिल्म को पूरी दुनिया सेलिब्रेट कर रही है उन्हें भी करना चाहिए। अपने ट्वीट में एक्टर ने लिखा, ‘डियर कपिल शर्मा, काश आपने साधा सच नहीं बल्कि पूरा वीडियो पोस्ट किया होता। सारी दुनिया जश्न मना रही है। आज की रात तुम भी सेलिब्रेट करो। प्यार और हमेशा प्रार्थना।‘

Related Posts

50 करोड़ कूटने को तैयार ‘मिर्ज़ापुर द फ़िल्म’, ट्रेड एक्टपर्ट्स का दावा- ओपनिंग वीकेंड में ही मचेगा भौकाल
  • TN15TN15
  • September 2, 2026

‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सिंतबर को रिलीज हो…

Continue reading
श्रीकृष्ण की शरण में एक्ट्रेस स्नेहा वाघ, टूटी 2 शादियों के बाद चुना आध्यात्म, बोलीं- इंसानों की जरूरत नहीं
  • TN15TN15
  • August 22, 2026

‘नीरजा एक नई पहचान’, ‘ज्योति’ और ‘वीरा’ जैसे…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी

दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी

प्रधानमंत्री जी रूस के राष्ट्रपति श्री पुतिन से रूस में शहीद भारतिय नौजवानों के लिए मुआवजा तो मांगिये : रघु ठाकुर

प्रधानमंत्री जी रूस के राष्ट्रपति श्री पुतिन से रूस में शहीद भारतिय नौजवानों के लिए मुआवजा तो मांगिये : रघु ठाकुर

आखिर भोपाल की जनता को कब मिलेगा नया मास्टर प्लान?

आखिर भोपाल की जनता को कब मिलेगा नया मास्टर प्लान?

छठें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना-प्रदर्शन, महापंचायत में हजारों किसान हुए शामिल

छठें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना-प्रदर्शन, महापंचायत में हजारों किसान हुए शामिल

अमित शाह बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में UCC! लेकिन पूरे देश में क्यों नहीं?

अमित शाह बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में UCC! लेकिन पूरे देश में क्यों नहीं?

बिहार में लड़कियां बनीं तस्कर! AC-2 कोच से 15.8 किलो गांजा बरामद

बिहार में लड़कियां बनीं तस्कर! AC-2 कोच से 15.8 किलो गांजा बरामद