आसनसोल जिला अस्पताल मे युवक की मौत को लेकर हंगामा, शव को अस्पताल के सामने रखकर किया गया प्रदर्शन

आसनसोल- आसनसोल जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार को हीरापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राधानगर रोड रूइदास पाड़ा निवासी सूरज रूइदास (18) की मौत हो गई। मरीज की मौत का सिलसिला बुधवार को भी नहीं थमा। बुधवार दोपहर को सूरज रुईदास का शव गाड़ी में रखकर इलाका के लोगों ने आसनसोल जिला अस्पताल के सामने सड़क जाम कर दी। सड़क जाम के कारण आसनसोल की सबसे व्यस्त सड़क एसबी गराई रोड अवरुद्ध हो गई। सूचना मिलने पर आसनसोल दक्षिण थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। सड़क जाम हाटने के बाद भी स्थानीय लोगों ने अस्पताल के प्रवेश द्वार को जाम कर दिया। स्थानीय लोगों ने दावा है कि चिकित्सकीय लापरवाही के कारण युवक की मौत हुई है। उनलोगों ने कहा कि एक साधारण बुखार को लेकर भर्ती कराया गया था। आरोप लगाया गया कि चिकित्सक की लापरवाही के कारण सूरज रूइदास की मौत हुई है। जिस चिकित्सक ने इलाज किया, उसे सामने आना होगा। वे लोग पूछना चाहते हैं कि मरीज की मौत का कारण क्या था। काफी देर पुलिस के साथ नोंकझोंक के बाद मामला शांत हुआ। बताया जा रहा है कि आसनसोल के राधानगर के युवक सूरज रूइदास को 14 तारीख को बुखार और पेट दर्द के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके बाद इलाज के दौरान मंगलवार को युवक की मौत हो गई।

  • Related Posts

    जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

    जंगली सुअर, नीलगाय और बंदरों से फसलों के…

    Continue reading
    2 अक्टूबर को इंदौर में होगा संयुक्त किसान मोर्चा का मध्य प्रदेश का राज्य सम्मेलन

    30 से अधिक किसान संगठनों के नेताओं ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

    जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

    सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

    सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

    CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

    ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध

    ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध

    ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग 

    ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग