रानीगंज हिलबस्ती में 96 वर्षों से मां लक्ष्मी और मां सरस्वती की संयुक्त पूजा की परंपरा जारी

रानीगंज (अनूप जोशी): पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में दुर्गापूजा के ठीक बाद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की पूजा धूमधाम से मनाई जाती है। इस परंपरा के अंतर्गत हर साल शरद पूर्णिमा की रात को मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। खासतौर पर वे पंडाल जहां दुर्गापूजा का आयोजन होता है, वहां मां लक्ष्मी की पूजा आवश्यक मानी जाती है।
रानीगंज राजबाड़ी के चासा पारा काली मंदिर में इस वर्ष भी 151 वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार लक्ष्मी पूजा का आयोजन किया गया। वहीं बल्लभपुर स्थित हरे कृष्ण मंदिर में 451 वर्षों से लक्ष्मी पूजा का आयोजन हो रहा है।
रानीगंज के हिलबस्ती इलाके में एक ऐतिहासिक मंदिर भी है, जहां लक्ष्मी पूजा के दिन मां लक्ष्मी और मां सरस्वती की एक साथ पूजा की जाती है। बीते 96 वर्षों से यह परंपरा चली आ रही है। इस मंदिर में लक्ष्मी पूजा को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं और इसे भव्य रूप से सजाया गया है।
पंडित प्रमोद पांडे ने इस अवसर पर कहा कि लक्ष्मी पूजा संपन्नता और समृद्धि का प्रतीक पर्व है। इस पर्व में धान के शिष्य को चढ़ाया जाता है, क्योंकि बंगाल की परंपरा के अनुसार धान की खेती का यह समय होता है, जब खेतों में फसल लहराने लगती है। आधी रात में मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा की जाती है।
पूजा के बाद प्रसाद वितरण होगा और अगले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भजन संध्या का आयोजन किया गया है। साथ ही खिचड़ी भोग का आयोजन भी होगा, जिसमें सैकड़ों लोगों को भोग परोसा जाएगा।
मंदिर कमेटी ने बताया कि पिछले 96 वर्षों से मां लक्ष्मी और मां सरस्वती की एक साथ पूजा की जाती है। इस विशेष पूजा की खास बात यह है कि पूर्णिमा के समाप्त होने से पहले ही पूजा सम्पन्न कर ली जाती है।

  • Related Posts

    जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

    जंगली सुअर, नीलगाय और बंदरों से फसलों के…

    Continue reading
    2 अक्टूबर को इंदौर में होगा संयुक्त किसान मोर्चा का मध्य प्रदेश का राज्य सम्मेलन

    30 से अधिक किसान संगठनों के नेताओं ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

    जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

    सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

    सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

    CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

    ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध

    ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध

    ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग 

    ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग