यूपीः मुख्‍तार अंसारी पर योगी सरकार का एक्शन, लखनऊ में पत्‍नी की बेशकीमती संपत्‍ति कुर्क

माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां अंसारी के नाम से लखनऊ में खरीदी गई करोड़ों की जमीन को आजमगढ़ पुलिस ने रव‍िवार को कुर्क कर द‍िया। इस जमीन की सर्किल रेट के अनुसार कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये है। जबकि सामान्य बाजार कीमत करीब तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है।

अंसारी की जमीन की कुर्की के लिए आजमगढ़ पुलिस शनिवार को ही लखनऊ पहुंच गई थी। पुलिस के मुताबिक लखनऊ में बाहुबली विधायक की पत्नी के नाम करोड़ों रुपये की जमीन है। यह कार्रवाई आजमगढ़ के तरवां थाने में मुख्तार अंसारी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में दर्ज मुकदमे के तहत की गई। 2020 में अंसारी के खिलाफ तरवां थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था।

पुलिस का कहना है कि अंसारी ने गलत काम करके अपनी पत्नी और अपने बच्चों के नाम काफी संपत्ति बनाई। लखनऊ में उसकी 194 वर्गमीटर जमीन का पता चला था। अंसारी की जमीन 14 (1) गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क की गई। 194 वर्ग मीटर की जमीन विधानसभा मार्ग पर एक पेट्रोल पंप के बगल में स्थित है। जमीन भी पहले पेट्रोल पंप चल रहा था। जमीन नजूल की है, जिसे अवैध रूप से खरीदा गया था।

माफिया मुख्तार अंसारी इस समय बांदा जेल में बंद है। मुख्तर ने अपराधिक एवं अवैध तरीके से अर्जित की गई संपत्ति से यह जमीन पत्नी अफशां अंसारी के नाम से खरीदी थी। इससे पहले भी अंसारी के खिलाफ मऊ और गीजापुर जिले में यूपी की योगी सरकार ने कार्रवाई की है। मुख्तार अंसारी की अवैध संपत्तियों पर खड़े मकानों और काम्प्लेक्स को ध्वस्त कराया गया है।

मुख्तार अंसारी मऊ से लगातार चार बार विधायक हैं। वह एक बार बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर व दो बार निर्दलीय और एक बार खुद की बनाई पार्टी कौमी एकता दल से असेंबली पहुंचा है। उनके एक और भाई सिबगतुल्ला अंसारी भी उसी पार्टी से विधायक हैं। जबकि एक अन्य भाई अफजल अंसारी सांसद रह चुके हैं। शुरुआत मुख्तार अंसारी ने भी छात्र राजनीति से की। 1988 में पहली बार उनका नाम हत्या के एक मामले में आया, हालांकि इस मामले में उनके ख़िलाफ़ कोई पुख्ता सबूत पुलिस नहीं जुटा पाई। इसके बाद वो शातिर अपराधी बन गया।

Related Posts

इंडिया गठबंधन के हुजूम में मुसलमान गायब… मौलाना रजवी ने उठाए INDIA ब्लॉक की बैठक पर सवाल

नई दिल्ली। दिल्ली में विपक्षी दलों के इंडिया…

Continue reading
मोदी जी यह कैसी सादगी ? लंदन में कानून मंत्री घुमा रहे 75 जजों को!

क्या भारत में नहीं सकती थी सेकेंड इंटरनेशनल…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

  • By TN15
  • June 13, 2026
‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

  • By TN15
  • June 13, 2026
अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

किसान संघर्ष समिति की 342वीं किसान पंचायत संपन्न

  • By TN15
  • June 13, 2026
किसान संघर्ष समिति की 342वीं किसान पंचायत संपन्न

स्वराज सत्याग्रह यात्रा: “स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार”

  • By TN15
  • June 13, 2026
स्वराज सत्याग्रह यात्रा: “स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार”

सक्रिय पत्रकारिता को अलविदा कर पत्रकार प्रवेन्द्र लोधी ने ली सपा की सदस्यता!

  • By TN15
  • June 13, 2026
सक्रिय पत्रकारिता को अलविदा कर पत्रकार प्रवेन्द्र लोधी ने ली सपा की सदस्यता!

बांग्लादेश में किर्केटर को बेरहमी से पीटा गया! 

  • By TN15
  • June 13, 2026
बांग्लादेश में किर्केटर को बेरहमी से पीटा गया!