उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद यूपी गठबंधन में अधिक से अधिक सीटें लेने के लिए इस तरह के बयान देकर दबाव बनाना चाहते हैं, लेकिन सीटें तो उन्हें उनके पिछले इतिहास को देख कर ही दी जाएंगी, पिछली बार उनको कितने प्रतिशत वोट मिले और कितनी सीट मिली थी उस हिसाब से सीटें दी जाएंगी।
डॉ एसटी हसन ने कहा कि इमरान मसूद के बयान से गठबंधन पर कोई असर नहीं पड़ेगा. यह फैसला तो सपा और कांग्रेस के बड़े नेता तय करेंगे.कांग्रेस पार्टी को इमरान मसूद के बयान पर खुद सोचना चाहिए। ये समय भारत के भविष्य का फैसला करेगा की क्या यहां साम्प्रदायिक ताकतें राज करेंगी या सेकुलर ताकतें यहां राज करेंगी. आज नफरतों की सौदागरी चरम सीमा पर है हम सब ये चाहते हैं की सेकुलर वोट एकजुट रहें और साम्प्रदायिक ताकतों को परास्त करें. क्या सपा में आज़म खान, डॉ एस टी हसन और जावेद अली ने कभी आवाज़ नहीं उठाई जो सच्चाई है सब के सामने है.अखिलेश यादव कभी हिन्दू मुसलमान की बात नहीं वह तो इंसाफ की बात करते हैं।
‘गठबंधन शीर्ष नेतृत्व तय करेगा’
‘आमिर खान की शादी व्यक्तिगत मामला’
फिल्म अभिनेता आमिर खान की शादी पर नितेश राणे के लव जिहाद वाले बयान पर डॉ एस टी हसन ने कहा कि उन्हें इतनी एहमियत नहीं देनी चाहिए. आमिर खान को संविधान ने आज़ादी दी है. दो बालिग लोगों ने अपनी मर्ज़ी से शादी की है, तो इसमें अब्दुल्लाह दीवाना काहे को हो रहा है ? उन्हें तो सिर्फ हिन्दू मुसलमान करना है लव जिहाद लव जिहाद . अभी मुंबई में बाढ़ आ गयी थी तो उसे नितेश राणे शायद ये कह रहे थे की मुसलमान मानसून जिहाद कर रहे हैं तो उनका कोई भरोसा नहीं वह कुछ भी कह सकते हैं।
बीजेपी पर साम्प्रदायिकता का आरोप
कलकत्ता हवाई अड्डे पर मस्जिद को बंद करने पर डॉ एस टी हसन ने कहा कि जिन जिन राज्यों में भाजपा राज कर रही है. उन राज्यों में साम्प्रदायिकता चरम सीमा को पार कर चुकी है. धार्मिक स्थलों का सम्मान सदियों से होता चला आया है, लेकिन ये न जाने कौन सी सरकार आई है इसमें मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे किसी भी धार्मिक स्थल का सम्मान नहीं हो रहा है. 150 साल पुरानी मस्जिद को बंद कर दिया गया.
ये सिर्फ हिन्दू मुसलमान करने की साजिश है लेकिन अब हिन्दू भाई भी इस से खुश होने वाले नहीं है. मथुरा में शुरू होने वाली कार सेवा पर उन्होंने कहा कि अब ये कार सेवा कामयाब नहीं होगी क्योंकि पहले एक कार सेवा हुई थी देश का माहौल खराब हुआ था और अब मंदिर से इतना बड़ा चंदा और चढ़ावा चोरी हो गया. इन्होंने तो रामचंद्र जी को ही धोखा दे दिया अब इन पर कोई क्या भरोसा करेगा.







