‘सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध, बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज फिर से समाजवादी पार्टी और विरोधी दलों पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी ने कहा कि कुछ लोगों ने हिन्दू संस्कृति और सनातन को कोसना और अपमान करना अपना एकमात्र लक्ष्य बना लिया है। सपा को कब्रिस्तान प्यारा है, इसलिए वो अयोध्या, चित्रकूट जैसी जगहों पर विकास का विरोध करते हैं । सीएम योगी आज यूपी के बांदा पहुंचे थे, जहां उन्होंने 710 करोड़ से अधिक लागत की 229 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए विरोधी दलों को जमकर आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि आज से करीब 9 साल पहले जब मैं बुंदेलखंड आया था तब मैंने यहां की स्थिति देखी थी। प्रधानमंत्री मोदी ने भी मुझे कहा था कि बुंदेलखंड के पहले दौरे पर वहां के लिए कुछ किया जाना चाहिए।

 

सीएम योगी ने साधा विरोधी दलों पर निशाना

 

बुंदेलखंड का पिछड़ापन यहां के पलायन का कारण था. यहां कहीं भू-माफिया और कहीं डकैतों का आतंक था, यहां रोजगार और सुरक्षा नहीं थी. प्रधानमंत्री मोदी के आने के बाद आशा की किरण जगी और उनके आह्वान पर प्रदेशवासियों ने जब उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनाई तब जाकर आज बुंदेलखंड बेहतरीन कनेक्टिविटी से जुड़ा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले पलायन और प्यास, बुंदेलखंड की पहचान बन गया था। 2017 से पहले बुंदेलखंड में कहीं भू माफिया, कहीं खनन, कहीं ज़मीन माफिया तो कहीं सैंड माफिया और डकैतों का आतंक होता था, लेकिन अब यूपी में माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई हो रही है। उन्होंने कहा कि अगर भू माफिया और डकैत चुनाव जीत कर जाएगा तो वो व्यापारी का अपहरण करेगा, जमीन पर कब्जा और गरीबों को उजाड़ेगा।

‘सपा को कब्रिस्तान अच्छा लगता है..’

सपा सरकार पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 के पहले प्रदेश की रखवाली के लिए जिसे जिम्मेदारी दी गई थी वो प्रदेश लूटते थे। उनको कब्रिस्तान प्यारा है। इसलिए वो अयोध्या, चित्रकूट जैसी जगहों पर विकास का विरोध करते हैं। कुछ लोगों ने हिन्दू संस्कृति और सनातन को कोसना और अपमान करना अपना लक्ष्य बना लिया है। उन्हें अयोध्या में भव्य राम मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम अच्छा नहीं लगता। बीजेपी की सरकार आई तो पैसा मंदिरों के विकास और धामों के सौंदर्यीकरण में इस्तेमाल हो रहा है। सपा की सरकार में कब्रिस्तान बनाने में जाता था। सपा के लोगों को कब्रिस्तान प्यारा है, इसलिए वो राम मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम, मां विंध्यावासिनी धाम का विरोध करते हैं।

  • Related Posts

    महर्षि प्रजापति शिक्षा समिति द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

    मोदीनगर महर्षि प्रजापति शिक्षा समिति, शुक्रतीर्थ द्वारा मुल्तानीमल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘ये अहंकार नहीं तो क्या है? बीजेपी वाले गुंडागर्दी…’, थप्पड़ कांड पर भड़की कांग्रेस

    ‘ये अहंकार नहीं तो क्या है? बीजेपी वाले गुंडागर्दी…’, थप्पड़ कांड पर भड़की कांग्रेस

    विथ्या रामराज ने तोड़ा पीटी उषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड, गुलवीर सिंह ने जीता सिल्वर

    विथ्या रामराज ने तोड़ा पीटी उषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड, गुलवीर सिंह ने जीता सिल्वर

    UP राज्यसभा चुनाव में सपा से कौन जाएगा सदन?

    UP राज्यसभा चुनाव में सपा से कौन जाएगा सदन?

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने मनाई भगत सिंह जयंती

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने मनाई भगत सिंह जयंती

    इजरायली PM ने UAE का किया सीक्रेट दौरा! राष्ट्रपति से नेतन्याहू ने की मुलाकात 

    इजरायली PM ने UAE का किया सीक्रेट दौरा! राष्ट्रपति से नेतन्याहू ने की मुलाकात 

    TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन

    TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन