मेरठ में पुलिस पर लोगों ने किया हमला, सात लोग गिरफ्तार, 25 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मेरठ,  उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में परीक्षितगढ़ के खटकी गांव में फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस पर रविवार देर रात ग्रामीणों ने हमला कर दिया। पुलिस को कथित तौर पर दौड़ा कर पीटने की बात भी सामने आ रही है। पुलिस ने आरोप लगाया की गांव वालो ने दरोगा से सरकारी असलहा छीनने का प्रयास किया। पुलिस ने रात में ही सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी देहात केशव कुमार सोमवार को बताया गया कि सात नामजद और 25 अज्ञात पर सरकारी कार्य में बाधा डालने व ड्यूटी पर पुलिस पर हमला, और पुलिसकर्मियों को जान से मारने का प्रयास, लूट के प्रयास की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।

परीक्षितगढ़ के खटकी गांव में शराब पीने को लेकर राजू और मंजीत पक्ष में मारपीट के बाद गोलियां चल गईं। सूचना पर परीक्षितगढ़ थाने में तैनात दरोगा मोहसिन, गोपाल वर्मा, विपिन और सिपाही योगेंद्र व राजकुमार समेत सात पुलिसकर्मी रविवार रात 12 बजे खटकी पहुंचे। गांव में तीन युवक अनावश्यक घूमते देकर पुलिस वालों ने उन्हें पकड़ लिए और थाने ले जाने लगे। आरोप है कि युवकों और ग्रामीणों ने पुलिस के साथ मारपीट कर दी। दरोगा गोपाल वर्मा की पिस्टल छीनने का प्रयास किया।

हमले में तीनों दरोगा और दो सिपाही योगेंद्र व राजकुमार गंभीर चोट आने के कारण घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। सूचना पर परीक्षितगढ़ थाना प्रभारी राजीव कुमार किठौर व भावनपुर समेत कई थाने की फोर्स के साथ पहुंचे और राजीव उर्फ बिट्टू, अनुज, मुनेंद्र, राजीव, अमित निवासी खटकी व हरेंद्र, उपेंद्र निवासी पतला निवाड़ी मोदीनगर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस पर हमला करने वालों पर गुंडा एक्ट व गैंगस्टर की कार्रवाई होगी। गांव में लाइसेंसी शस्त्रों की भी जांच की जाएगी। मामले की जांच सीओ सदर देहात पूनम सिरोही को सौंपी है। वहीं सोमवार को दिनभर गांव में पुलिस की दबिश चलती रही।

Related Posts

आखिर 38 मौतों के सौदागर का संरक्षक कौन है?

सागर शराब त्रासदी मौतों के पीछे किसका संरक्षण,…

Continue reading
पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

सेक्टर 8, 9, 10, 5 की झुग्गी बस्तियों में पानी की किल्लत के खिलाफ एडवा के बैनर तले महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन!

सेक्टर 8, 9, 10, 5 की झुग्गी बस्तियों में पानी की किल्लत के खिलाफ एडवा के बैनर तले महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन!

US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA,  बढ़ रही है- भारत विरोधी नफरत!

US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA,  बढ़ रही है- भारत विरोधी नफरत!