SC में यूपी सरकार का जवाब : टेनी के बेटे की बेल का किया पूरा विरोध, गवाह पर हमला नहीं हुआ, रंग फेंकने के चलते हुआ विवाद

द न्यूज 15 
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा की जमानत के विरोध में दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान योगी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने आशीष मिश्रा की जमानत का विरोध किया था। यूपी सरकार ने कोर्ट में कहा कि, “इलाहाबाद हाई कोर्ट में आशीष मिश्रा की जमानत का यूपी सरकार द्वारा विरोध नहीं करने का आरोप पूरी तरह से गलत है। यूपी सरकार ने जमानत अर्जी का कड़ा विरोध किया था।”
लखीमपुर कांड के गवाहों पर हमले के आरोप पर उत्तर प्रदेश सरकार ने कोर्ट में कहा कि, “होली पर रंग फेंकने को लेकर गवाहों के बीच निजी विवाद के कारण हमला हुआ था। लखीमपुर हिंसा के सभी पीड़ितों और गवाहों के परिवारों को लगातार सुरक्षा मुहैया कराई जा रही है। राज्य सरकार की ओर से गवाहों को हथियारबंद गनर उपलब्ध कराया गया है।गवाहों के लिए नियमित सुरक्षा मूल्यांकन किया जा रहा है। गवाहों ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संतोष व्यक्त किया है।”बता दें कि होली के दौरान लखीमपुर हिंसा के एक गवाह पर हमला हुआ था, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने गवाहों की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की थी और यूपी सरकार से जवाब मांगा था। गवाहों की ओर से कोर्ट में आरोप लगाया गया था कि आशीष मिश्रा की जमानत होने के बाद उनके ऊपर बेरहमी से हमला किया गया और देख लेने की धमकी भी दी गई। इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा आशीष मिश्रा को दी गई जमानत के विरोध में लखीमपुर हिंसा के पीड़ित परिजनों ने याचिका दायर की थी। बुधवार को मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना, न्यायमूर्ति हिमा कोहली और न्यायमूर्ति सूर्यकांत सुनवाई करेंगे।

Related Posts

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह
  • TN15TN15
  • June 13, 2026

रक्षा मंत्रालय ने देश के नए थल सेनाध्यक्ष…

Continue reading
Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी
  • TN15TN15
  • June 13, 2026

राजस्थान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने फर्जी डिग्री…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

  • By TN15
  • June 13, 2026
नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

  • By TN15
  • June 13, 2026
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

 यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

  • By TN15
  • June 13, 2026
 यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

  • By TN15
  • June 13, 2026
Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

  • By TN15
  • June 13, 2026
‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

  • By TN15
  • June 13, 2026
अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’